Micromax ने ताइवान की Phison से मिलाया हाथ, भारत में AI इकोसिस्टम को करेंगे मजबूत!

कंपनी का कहना है कि तकनीकी इंन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और क्रॉस-इंडस्ट्री सहयोग को सक्षम करने के लिए MiPhi माइक्रोमैक्स की स्थापित भारतीय मार्केट उपस्थिति और NAND स्टोरेज तकनीक में फाइसन की एक्सपर्टीज का फायदा उठाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2024 17:10 IST
ख़ास बातें
  • Micromax और Phison ने भारत में एक साथ मिलकर MiPhi जॉइन्ट वेंचर शुरू किया
  • दोनों का लक्ष्य एनर्जी-एफिशिएंट NAND स्टोरेज सॉल्यूसन पेश करना है
  • MiPhi ऑटोमोबाइल, IoT डिवाइस, डेटासेंटर आदि के लिए सॉल्यूशन मुहैया कराएगी
Micromax ने 'मेकिंग एआई इन इंडिया' विजन के तहत भारत के AI और टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से एक जॉइन्ट वेंचर MiPhi बनाने के लिए फाइसन (Phison) के साथ साझेदारी की है। MiPhi AI एप्लिकेशन के लिए ग्लोबल लेवल पर सबसे कम प्रति-टोकन लागत के साथ एनर्जी-एफिशिएंट NAND स्टोरेज सॉल्यूशन प्रदान करेगा। यह वेंचर भारत के तकनीकी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और क्रॉस-इंडस्ट्री सहयोग को बढ़ावा देने के लिए माइक्रोमैक्स की मार्केट एक्सपर्टीज और फाइसन के तकनीकी कौशल को एक प्लेटफॉर्म पर लेकर आता है। MiPhi की योजना ऑटोमोबाइल, IoT और डेटासेंटर जैसे क्षेत्रों में AI-सेंट्रिक एम्बेडेड सॉल्यूशन के लिए डेडिकेटिड सेल्स नेटवर्क स्थापित करने की है।

एक प्रेस रिलीज के जरिए Micromax और Phison ने भारत में एक साथ मिलकर MiPhi जॉइन्ट वेंचर शुरू करने की घोषणा की। माइक्रोमैक्स एक घरेलू कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड है और फाइसन ताइवानी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है। दोनों के वेंचर का लक्ष्य AI एप्लिकेशन के लिए दुनिया की सबसे कम प्रति-टोकन लागत के साथ एनर्जी-एफिशिएंट NAND स्टोरेज सॉल्यूसन पेश करना है।

कंपनी का कहना है कि तकनीकी इंन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और क्रॉस-इंडस्ट्री सहयोग को सक्षम करने के लिए MiPhi माइक्रोमैक्स की स्थापित भारतीय मार्केट उपस्थिति और NAND स्टोरेज तकनीक में फाइसन की एक्सपर्टीज का फायदा उठाएगा।

MiPhi ऑटोमोबाइल, IoT डिवाइस, डेटासेंटर, आईटी हब और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए एम्बेडेड सॉल्यूशन मुहैया कराएगा। कंपनी विशेष रूप से AI और सिक्योरिटी-संबंधित एप्लिकेशन के लिए कंपेटिबल डिजाइन सॉल्यूशन प्रदान करेगी।
Advertisement

हैदराबाद (तेलंगाना), भिवाड़ी (राजस्थान) और नोएडा (उत्तर प्रदेश) में मैन्युफैक्चरिंग साइटों से ऑपरेट होने वाली, MiPhi का लक्ष्य भारत की उत्पादन क्षमता को बढ़ाना है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Micromax, Micromax Phison, Phison, MiPhi
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.