• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Mi ने लॉन्च किया नया वॉटर प्यूरिफायर, शुद्ध पानी के लिए स्पेशल सर्टिफिकेट, 3 सेकेंड में भर देगा ग्लास

Mi ने लॉन्च किया नया वॉटर प्यूरिफायर, शुद्ध पानी के लिए स्पेशल सर्टिफिकेट, 3 सेकेंड में भर देगा ग्लास

Mi Water Purifier 1000G Plus में प्रभावशाली वॉटर फ्लो रेट है जो कि सिर्फ 3 सेकंड में एक गिलास भर देता है।

Mi ने लॉन्च किया नया वॉटर प्यूरिफायर, शुद्ध पानी के लिए स्पेशल सर्टिफिकेट, 3 सेकेंड में भर देगा ग्लास

Photo Credit: Xiaomi

Mi Water Purifier 1000G Plus सिर्फ 3 सेकेंड में ग्लास भर सकता है।

ख़ास बातें
  • Mi Water Purifier 1000G Plus की स्पेशल कीमत 2199 युआन (25,025 रुपये) है।
  • Mi Water Purifier 1000G Plus में प्रभावशाली वॉटर फ्लो रेट है।
  • Mi Water Purifier 1000G Plus सिर्फ 3 सेकेंड में ग्लास को भर सकता है।
विज्ञापन
Xiaomi ने Mi Water Purifier 1000G Plus को बाजार में पेश किया है। Mi वॉटर प्यूरीफायर 1000G प्रो के बाद कंपनी नया वॉटर प्यूरिफायर लेकर आई है। यहां हम आपको Mi Water Purifier 1000G Plus के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

कीमत और उपलब्धता


itHome के अनुसार, Mi Water Purifier 1000G Plus की स्पेशल कीमत 2199 युआन (लगभग 25,025 रुपये) है। उपलब्धता की बात करें तो यह बिक्री के लिए आज रात से उपलब्ध होगा।
 

Mi Water Purifier 1000G Plus के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Mi Water Purifier 1000G Plus में प्रभावशाली वॉटर फ्लो रेट है जो कि सिर्फ 3 सेकंड में एक गिलास भर देता है। इससे काफी तेज से पानी भरा जा सकता है। इसमें सटीक वॉटर डिस्पेंसिंग के लिए एक टच-सेंसिटिव नल शामिल है। यह प्यूरिफायर स्पेशल सर्टिफिकेट के साथ आता है जो कि छोटे बच्चों और महिलाओं के स्टैंडर्ड को पूरा करते हुए पानी को शुद्ध करता है। यह इसके एडवांस फीचर्स और कई जरूरतों को उजागर करता है।

Mi Water Purifier 1000G Pro में बिस्फेनॉल ए और प्लास्टिसाइजर हटाने के लिए PPC+RO रिवर्स ऑस्मोसिस टेक्नोलॉजी के साथ एक ड्यूल फिल्टर सिस्टम है। इसकी कुल वॉटर प्यूरिफिकेशन कैपेसिटी 6500 लीटर और प्यूरिफिकेशन फ्लो रेट 2.65 लीटर प्रति मिनट थी। पिछले मॉडल में वॉटर क्वालिटी प्रदान करने के लिए ऑटोमैटिक फिल्टर रिंसिंग के लिए प्योर वॉटर रिसर्कुलेशन टेक्नोलॉजी भी शामिल थी। 1000G Pro की कीमत 1999 युआन (22,747 लगभग रुपये) थी।

Mi Water Purifier 1000G Plus के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में ज्यादा जानकारी अभी तक सामने नहीं आए हैं। हालांकि, ऐसी उम्मीद है कि Mi Water Purifier 1000G Plus बेहतर एफिशिएंसी और सटीकता पर फोकस करते हुए एडवांस वॉटर प्यूरिफिकेशन टेक्नोलॉजी की पेशकश करेगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »