• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 360 डिग्री कैमरा और इस खास फीचर के साथ लॉन्च होगा MG ZS EV का अपकमिंग 2022 फेसलिफ्ट!

360-डिग्री कैमरा और इस खास फीचर के साथ लॉन्च होगा MG ZS EV का अपकमिंग 2022 फेसलिफ्ट!

MG ने इस सिस्टम को Astor में दिया है। यह एक सिक्योरिटी फीचर है, जो लेन कीप असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग और रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट से लैस आता है।

360-डिग्री कैमरा और इस खास फीचर के साथ लॉन्च होगा MG ZS EV का अपकमिंग 2022 फेसलिफ्ट!

MG ZS EV 2022 फेसलिफ्ट के भारत में इस साल लॉन्च होने की उम्मीद है

ख़ास बातें
  • अपकमिंग कार मॉडल में 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट विंडशील्ड कैमरा होगा
  • एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) से लैस हो सकती है MG ZS EV 2022
  • 419 KM से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज मिलने की संभावना
विज्ञापन
यह बात अब किसी से छिपी नहीं है कि MG Motor भारत में अपनी एकमात्र इलेक्ट्रिक कार (electric car in India) ZS EV का एक फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने वाली है। उम्मीद की जा रही है कि इस कार को इस साल लॉन्च किया जाएगा। पिछले कुछ समय से इसे लेकर कई लीक्स भी देखने को मिल चुके हैं, और अब MG ZS EV 2022 इलेक्ट्रिक कार को कैमोफ्लेज में रोड टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। रोड टेस्टिंग के दौरान ली गई तस्वीरों से पता चलता है कि अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार मॉडल (MG ZS EV Facelift Model) में 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट विंडशील्ड कैमरा मौजूद होगा, जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि 2022 ZS EV इलेक्ट्रिक कार एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) से लैस हो सकती है।

CarDekho द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में MG ZS EV के इस फेसलिफ्ट वर्ज़न को कैमोफ्लेज में देखा जा सकता है, लेकिन इसमें लगे सभी कैमरों को साफ तौर पर देखा जा सकता है। इसमें बैक पर एक कैमरा दिखाई दे रहा है। इसके अलावा एक कैमरा इसके साइड व्यू मिरर पर लगा है। विंडशील्ड पर भी एक कैमरा फिट किया गया है। इससे पता चलता है कि अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार में ADAS सिस्टम दिया जा सकता है।
 
pgarpp7

Photo Credit: CarDekho


बता दें, MG ने इस सिस्टम को Astor में दिया है। यह एक सिक्योरिटी फीचर है, जो लेन कीप असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग और रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट से लैस आता है। रिपोर्ट में उम्मीद जताई गई है कि कार में कई एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्थिरता नियंत्रण (ईएससी), और ईबीडी के साथ एबीएस शामिल होना चाहिए।

ZS EV का 2022 फेसलिफ्ट 10.1-इंच के बड़े टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, कनेक्टेड कार तकनीक और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स से भी लैस आ सकता है। इसके अलावा, रिपोर्ट आगे बताती है कि ZS EV के डैशबोर्ड के लिए सॉफ्ट टच मटीरियल का उपयोग करने की भी उम्मीद है। कंपनी इंटीरियर कलर के ऑप्शन भी पेश कर सकती है।

इतना ही नहीं, उम्मीद जताई गई है कि कार निर्माता इस कार में 51kWh क्षमता का बड़ा बैटरी पैक दे सकता है, जिसकी ड्राइविंग रेंज 419 KM से ज्यादा होने की संभावना है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: MG ZS, MG ZS EV, MG ZS EV 2022, MG ZS EV Facelift, MG ZS EV news
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा वाला Vivo X300 FE नए स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन
  3. Portronics ने लॉन्च किया फोल्ड होने वाला Wireless Mouse, कीमत ₹899
  4. 100% Pure Petrol: बिना इथेनॉल वाला शुद्ध पेट्रोल चाहिए तो इस ऐप से लगाएं पता, जानें कैसे
  5. Airtel ने फिर बढ़ाया यूजर्स का खर्च! कई सस्ते प्लान हुए बंद, कुछ के बेनिफिट्स भी घटे
  6. Realme 16x 5G हुआ 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. टेक्नोलॉजी की उड़ान, ड्रोन बन गया पोस्टमैन! असम में शुरू हुई ड्रोन वाली हाईटेक डाक सर्विस
  8. Vivo S2 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. 8000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 5G की सेल हुई लाइव, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट
  10. Amazon Great Freedom Sale: 20000mAh पावर बैंक पर गजब डिस्काउंट, मात्र ₹1,149 से शुरू कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »