150 KM रेंज वाली मिनी कन्वर्टेबल MG इलेक्ट्रिक कार भारत में जल्द होगी लॉन्च, कीमत लीक!

MG भारत में पहले से ही Wuling आधारित कार लॉन्च करती आई है और अपकमिंग कार भी Air EV पर बेस्ड बताई जा रही है, जिसे E230 भी कहा जाता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 सितंबर 2022 15:01 IST
ख़ास बातें
  • Wuling Air EV पर आधारित होगी यह कार
  • हाल ही में भारत में MG की एक EV को रोड-टेस्टिंग के दौरान देखा गया था
  • इस कार के बैटरी पैक को लोकल कंडीशन के हिसाब से तैयार किया जाएगा

कार को भारत में अगले साल की पहली छिमाही में कभी भी लॉन्च किया जा सकता है

Photo Credit: General Motors

भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट तेजी से आगे बढ़ रही है और यही कारण है कि इस स्पेस में एक के बाद एक नए लॉन्च देखने को मिल रहे हैं। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, MG जल्द भारतीय मार्केट में अपनी एक नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी में है। यह कार एक मिनी कन्वर्टेबल इलेक्ट्रिक कार होगी, जो Wuling Air EV पर आधारित होगी। MG पहले से ही भारत में Wuling आधारित कारों को लॉन्च करती आई है। यह अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार 3 मीटर लंबी होगी। 

LiveHindustan के अनुसार, MG भारत में अगले साल की पहली छिमाही में एक नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी में है, जो एक 3 मीटर मिनी कन्वर्टेबल इलेक्ट्रिक कार होगी। हाल ही में भारत में MG की एक EV को रोड-टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। माना जा रहा है कि अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार वही मॉडल है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 10-15 लाख रुपये के बीच होगी। इस प्राइस रेंज में यह कार Tata Nexon EV से टक्कर लेगी, जो वर्तमान में देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है।

इस कार को भारतीय बाजार में कथित तौर पर अगले साल की पहली छिमाही में कभी भी लॉन्च किया जा सकता है। 

MG भारत में पहले से ही Wuling आधारित कार लॉन्च करती आई है और अपकमिंग कार भी Air EV पर बेस्ड बताई जा रही है, जिसे E230 भी कहा जाता है। इसे इसी साल इंडोनेशिया में भी लॉन्च किया गया था। हालांकि, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय कंडीशन के हिसाब से कंपनी इस मॉडल को कुछ बदलावों के साथ लाएगी। यह भी बताया गया है कि इस कार के बैटरी पैक को लोकल कंडीशन के हिसाब से तैयार किया जाएगा। 
Advertisement

MG मिनी इलेक्ट्रिक कार का व्हीलबेस कथित तौर पर 2010 mm होगा। इसके इंडोनेशियन मॉडल में 12 इंच के स्टील व्हील मिलते हैं, लेकिन भारत में EV अलॉय व्हील्स के साथ आ सकती है। इसके अलावा, ग्लोबल मॉडल के विपरीत इसके टेलगेट पर व्हील माउंड किया गया है। 
Advertisement

रिपोर्ट आगे दावा करती है कि कि अपकमिंग कार में 20kWh से 25kWh का बैटरी पैक दिया जा सकता है, जो एक बार फुल चार्ज करने पर कार को 150 km दौड़ाने में सक्षम होगा। इस इलेक्ट्रिक कार में बड़ी टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कॉन्सोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस कनेक्टिविटी आदि फीचर्स दिए जाएंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , MG Electric Car, electric cars, Electric Cars in India
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.