Meta Ray-Ban Display स्मार्ट ग्लासेस 12MP कैमरा और डिस्प्ले के साथ लॉन्च, उंगलियों के इशारों पर करेगा काम

Meta ने बुधवार को Meta Connect इवेंट में ऑगमेंटेड रियलिटी स्क्रीन वाला स्मार्ट ग्लास Meta Ray-Ban Display लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 सितंबर 2025 09:30 IST
ख़ास बातें
  • Meta Ray-Ban Display एक एम्बेडेड एआर डिस्प्ले वाला स्मार्ट ग्लास है।
  • Meta Ray-Ban Display की कीमत $799 (लगभग 70,100 रुपये) है।
  • Meta Ray-Ban Display में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Meta Ray-Ban Display में 13MP कैमरा है।

Photo Credit: Meta

Meta ने बुधवार को Meta Connect इवेंट में ऑगमेंटेड रियलिटी स्क्रीन वाला स्मार्ट ग्लास Meta Ray-Ban Display लॉन्च कर दिया है। यह Ray-Ban Meta Glasses का अपग्रेड है, जिसे 2023 में लॉन्च किया गया था। नए स्मार्ट ग्लास में फ्रेम के बाईं ओर एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा, माइक्रोफोन और कस्टम बिल्ट ओपन-ईयर स्पीकर शामिल हैं। इसमें दाएं लेंस के नीचे एक हेड्स-अप डिस्प्ले (HUD) भी है। कंपनी इस डिवाइस के साथ मेटा न्यूरल बैंड और एक सरफेस इलेक्ट्रोमायोग्राफी (EMG या sEMG) रिस्टबैंड भी देती है, जिससे यूजर्स जेस्चर कंट्रोल करते हैं। आइए Meta Ray-Ban Display के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Meta Ray-Ban Display Price

Meta Ray-Ban Display की कीमत $799 (लगभग 70,100 रुपये) है, जिसमें ग्लास और मेटा न्यूरल बैंड दोनों शामिल हैं। कलर ऑप्शन के मामले में यह काले और सैंड में उपलब्ध है। यह स्मार्ट ग्लास बिक्री के लिए 30 सितंबर से अमेरिका में ऑफलाइन रिटेलर्स जैसे कि बेस्ट बाय, लेंसक्राफ्टर्स, सनग्लास हट और रे-बैन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। वहीं अगले साल कनाडा, फ्रांस, इटली और यूके में भी इसकी बिक्री होगी। फिलहाल भारत में लॉन्च होने की कोई जानकारी नहीं है।

Meta Ray-Ban Display Specifications & Features

Meta Ray-Ban Display एक एम्बेडेड एआर डिस्प्ले वाला स्मार्ट ग्लास है। नई डिस्प्ले दाएं लेंस के नीचे की ओर दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 600 x 600 पिक्सल, अधिकतम ब्राइटनेस 5,000 निट्स और 90Hz रिफ्रेश रेट (कंटेंट देखते हुए 30Hz रिफ्रेश रेट) है। यह करीब 20-डिग्री फील्ड विजन को कवर करती है। इस स्मार्ट ग्लास का वजन 69 ग्राम है। मेटा का दावा है कि स्क्रीन से सिर्फ दो प्रतिशत लाइट लीक होती है, जिसका मतलब है कि यूजर्स के आस-पास के अन्य लोग AR डिस्प्ले को देख या पहचान नहीं सकते हैं। 

नए वेफरर फ्रेम में ट्रांजिशन लेंस हैं, जिससे घर के अंदर या बाहर आसानी से पहना जा सकता है। ये लेंस 4.00 से +4.00 के बीच प्रिस्क्रिप्शन का सपोर्ट करते हैं। मेटा रे-बैन डिस्प्ले में 3X जूम के साथ 12 मेगापिक्सल का कैमरा है जो कि 3024x4032 पिक्सल रेजॉल्यूशन वाली फोटो और 30fps पर 1080p रेजॉल्यूशन वाली वीडियो कैप्चर कर सकता है। इनमें 32GB की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिससे यह आराम से 1 हजार फोटो और 30 सेकंड के 100 वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

Advertisement

नए AR ग्लासेस के साथ मेटा न्यूरल बैंड भी उपलब्ध है। य एक sEMG रिस्टबैंड है जो कलाई और उंगलियों की मांसपेशियों की एक्टिविटी को कैप्चर करता है, उन्हें इलेक्ट्रिकल सिग्नल में बदलता है और डिवाइस को भेजता है, जो फिर उस सिग्नल को किसी खास एक्शन के साथ जोड़ देता है। एक बार रिस्टबैंड पहनने के बाद यूजर्स अपनी उंगलियों की गतिविधियों से स्क्रीन पर स्क्रॉल कर सकते हैं या किसी इंटरैक्टिव एलिमेंट पर क्लिक कर सकते हैं। ड्यूराबिलिटी की बात करें तो फोल्डेबल है। यह छींटों से सुरक्षा के लिए IPX7 रेटिंग से लैस है। यह सिंगल चार्ज में 18 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करता है।

Meta Ray-Ban Display विजुअल्स के साथ आता है। यूजर्स अब रिस्पॉन्स को सुनने के साथ पढ़ सकते हैं। यह टेक्स्ट मैसेज और वीडियो कॉल का भी सपोर्ट करता है। वीडियो कॉल सिर्फ वॉट्सऐप और मैसेंजर के जरिए हो सकती है। HUD कैमरे के व्यूफाइंडर का भी काम करता है। नए 3X जूम के साथ यूजर्स देख सकते हैं कि जूम किया गया व्यू सब्जेक्ट को फ्रेम में लाता है या नहीं। स्क्रीन का उपयोग पैदल यात्री नेविगेशन के साथ-साथ लाइव ट्रांसलेशन और कैप्शन के लिए भी हो सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  9. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.