Meta ने हटाए 1.5 लाख से ज्यादा Instagram और Facebook अकाउंट, जानें क्या है वजह

Meta ने अपने प्लेटफॉर्म पर 1.5 लाख से ज्यादा अकाउंट्स को बंद कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 मार्च 2026 14:19 IST
ख़ास बातें
  • Meta ने अपने प्लेटफॉर्म पर 1.5 लाख से ज्यादा अकाउंट्स को बंद कर दिया है।
  • बैंकॉक में एक हफ्ते तक चले इस ऑपरेशन के तहत यह नतीजा सामने आया है।
  • Meta का ऑनलाइन स्कैम नेटवर्क के खिलाफ कैंपन में सबसे बड़ा कदम है।

ऑनलाइन स्कैम काफी ज्यादा बढ़ता जा रहा है।

Photo Credit: Unsplash/dole777

Meta ने अपने प्लेटफॉर्म पर 1.5 लाख से ज्यादा अकाउंट्स को बंद कर दिया है। कंपनी ने यह कदम साउथ ईस्ट एशिया से ऑपरेट होने वाले ऑनलाइन स्कैम नेटवर्क के खिलाफ उठाया। यह टेक दिग्गज का फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्कैम नेटवर्क के खिलाफ चल रहे  कैंपन में सबसे बड़ा कदम है। इसके साथ-साथ 21 लोगों को जेल भी भेजा गया। आइए फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बंद अकाउंट्स और उसकी वजह से बारे में विस्तार से जानते हैं।

बैंकॉक में एक हफ्ते तक चले इस ऑपरेशन के तहत यह नतीजा सामने आया है, जिसमें मेटा, रॉयल थाई पुलिस एंटी-साइबर स्कैम सेंटर (ACSC), अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (FBI) और अमेरिकी न्याय विभाग के स्कैम सेंटर स्ट्राइक फोर्स के साथ-साथ कई देशों की कानून प्रवर्तन एजेंसियां ​​शामिल थीं।

Advertisement

कंपनी का कहना है कि इनके चलते वास्तविक नुकसान होता है, लोगों के जीवन खराब होते हैं, विश्वास टूट जाता है। इन्हें इस तरह से डिजाइन किया जाता है, जिससे इनके बारे में पता न लग सके और इन रोक न पाया जाए। फ्रॉड को खत्म करने का काम लगातार चलता रहता है। ऐसे में टेक इंडस्ट्री और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को लगातार साझेदारी की जरूरत होती है, जिससे सभी के लिए ऑनलाइन एक सुरक्षित अनुभव तैयार हो सके।

Meta ने मुख्य तौर पर कंबोडिया, म्यांमार और लाओस में स्थित बड़े पैमाने पर स्कैम सेंटर से संबंधित अकाउंट्स को हटाया था। ये पूरी तरह से तैयार क्रिमिनल बिजनेस हैं, जिनमें कर्मचारियों की संरचना, स्क्रिप्ट, कोटा और डिटेक्शन से बचाव के लिए खासतौर पर डिजाइन सिस्टम शामिल हैं। कई महाद्वीपों में इन्होंने अपने शिकार बनाए हैं, जिनमें खासतौर पर अमेरिका, ब्रिटेन और एशिया और प्रशांत क्षेत्र के कई देश शामिल हैं।

कंपनी का कहना है कि पूरे हफ्ते पार्टनर ने रियल टाइम में खुफिया जानकारी शेयर की, जिससे जांच में आपराधिक नेटवर्क के बारे में पूरी जानकारी मिली। ऑपरेशन के दौरान शेयर की गई खुफिया जानकारी के आधार पर Meta की जांच में स्कैम सेंटर की गतिविधियों से जुड़े 1.5 लाख से ज्यादा अकाउंट की पहचान हुई और उन्हें बंद कर दिया। Meta का कहना है कि यह ऑपरेशन दिसंबर में किए गए पायलट ऑपरेशन से काफी बड़ा है, जिसके चलते Meta के प्लेटफॉर्म से 59 हजार अकाउंट, पेज और ग्रुप को हटाने के साथ-साथ गिरफ्तारी के लिए 6 वारंट जारी हुए थे।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  5. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.