सिंगल चार्ज में 660 KM चलने वाली Mercedes Benz EQE इलेक्ट्रिक कार ने दी दस्तक

Mercedes-Benz ने फिलहाल EQE की कीमत का खुलासा नहीं किया है। प्रोडक्शन शुरू होने के बाद यह इलेक्ट्रिक कार अगले साल के मध्य से सेल के लिए उपलब्ध होगी। 

सिंगल चार्ज में 660 KM चलने वाली Mercedes Benz EQE इलेक्ट्रिक कार ने दी दस्तक

Mercedes Benz EQE इलेक्ट्रिक कार Tesla Mode 3 और BMW i4 जैसी कारों को टक्कर देगी

ख़ास बातें
  • Mercedes-Benz ने EQE इलेक्ट्रिक सेडान कार को पेश किया
  • अगले साल के मध्य में होगी सेल शुरू
  • दमदार पावर और खूबसूरत इंटीरियर से है लैस
विज्ञापन
Mercedes-Benz ने अपनी लेटेस्ट इलेक्ट्रिक लग्ज़री सेडान EQE से पर्दा उठा दिया है। EQE इलेक्ट्रिक कार को EVA2 प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। खास बात यह है कि Mercedes-Benz ने EQE को 100 प्रतिशत रिसाइकिल स्टील से बनाया है। मर्सिडीज की यह लेटेस्ट इलेक्ट्रिक सेडान कार (Electric sedan car) Tesla Model 3 और BMW i4 जैसी इलेक्ट्रिक कारों को टक्कर देगी। इसकी अधिकमत रेंज 660 किलोमीटर है और यह दमदार पावर से लैस आती है। इसकी एक खासियत इसका विशाल और खूबसूरत डैशबोर्ड भी है, जो विशाल डिस्प्ले से भरा है।

Mercedes-Benz ने फिलहाल EQE की कीमत का खुलासा नहीं किया है। प्रोडक्शन शुरू होने के बाद यह इलेक्ट्रिक कार अगले साल के मध्य से सेल के लिए उपलब्ध होगी। 

नई इलेक्ट्रिक कार का डैशबोर्ड पहली झलक में आपको दिवाना बना सकता है। इसमें 1,410mm चौड़ा 'हाइपरस्क्रीन' इंफोटेनमेंट सिस्टम फिट है। डैशबोर्ड की चौड़ाई में फैली इस हाई-डेफिनिशन स्क्रीन को MBUX ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस बनाया गया है। इसकी खास बात यह है कि इसमें यूज़र को किसी भी फीचर को एक्सेस करने के लिए मेन्यू के अंदर जाने की जरूरत नहीं होती।
 
d888sbd8

कंपनी इसे "ज़ीरो लेयर" एक्सेस बोलती है, जिससे यूज़र्स को किसी फीचर तक पहुंच हासिल करने के लिए एक के बाद एक विकल्पों के अंदर नहीं जाना होता, इसके बजाय वह फीचर को सीधा एक्सेस कर सकता है। इसके अलावा, को-पेसेंजर के लिए 12.3-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है।

Mercedes-Benz EQE इलेक्ट्रिक कार को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। इसका पहला ट्रिम EQE 350 होगा, जिसकी मोटर 288hp की अधिकतम पावर और 530Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगी। हालांकि, दूसरे ट्रिम के पावर और रेंज की सटीक जानकारी साझा नहीं की गई है।

बैटरी की बात करें, तो EQE में 10-सेल, 90kWh (lithium ion) बैटरी पैक दिया गया है, जिसकी अधिकतम रेंज 660 किलोमीटर होगी। यह बैटरी पैक 170kW क्षमता के साथ चार्ज होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  2. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  3. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  8. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  9. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  10. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »