F1 रेसिंग कार के इंजन वाली Mercedes-Benz AMG One कार 22 करोड़ में पेश, 352 kmph है टॉप स्पीड

Mercedes-Benz AMG One हाइपरकार की केवल 275 यूनिट ही बनाई जाएगी, जिसमें से प्रक्येक की कीमत £2.2 Million (करीब 22 करोड़ रुपये) होगी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 जून 2022 20:31 IST
ख़ास बातें
  • इस कार को Project One प्रोटोटाइप के रूप में 2017 में दिखाया गय था
  • Mercedes-Benz AMG One हाइपरकार की केवल 275 यूनिट ही बनाई जाएंगी
  • प्रत्येक कार की कीमत £2.2 Million (करीब 22 करोड़ रुपये) होगी

AMG One की कीमत £2.2 Million (करीब 22 करोड़ रुपये) होगी

Mercedes-Benz ने अपनी हाइब्रिड हाइपरकार AMG One का फाइनल प्रोडक्शन वर्जन दुनिया के सामने पेश कर दिया है। कंपनी ने इस कार को Project One हाइपरकार प्रोटोटाइप के रूप में 2017 में दिखाया था। अब, कंपनी ने इस कार को अपने अंतिम रूप में दिखा दिया है। यह शानदार डिजाइन के साथ आती है और साथ ही इसमें जबरदस्त टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने इस कार में Formula One (F1) रेसिंग में इस्तेमाल होने वाले V6 इंजन का इस्तेमाल किया है। साथ ही यह इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ भी आती है।

Mercedes-Benz AMG One हाइपरकार की केवल 275 यूनिट ही बनाई जाएंगी, जिसमें से प्रत्येक की कीमत £2.2 Million (करीब 22 करोड़ रुपये) होगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि फिलहाल कंपनी ने इस कार की उपलब्धता की सटीक तारीख बताई भी नहीं है, और AMG One की सभी यूनिट्स पहले ही बुक हो चुकी हैं। 
Advertisement
 

Mercedes-Benz AMG One की खासियतों और इसके स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो इस हाइपरकार में 1.6-लीटर V6 ICE इंजन शामिल किया गया है, जो 566 hp का मैक्सिमम पावर आउटपुट देने में सक्षम है। जैसा कि हमने बताया, इसी इंजन का इस्तमेाल F1 रेसिंग कारों में भी किया जाता है। इसी के साथ, यह कार F1 इंजन के साथ आने वाली पहली स्ट्रीट-लीगल हाइपरकार बन गई है।

यह एक हाइब्रिड कार है, जिसमें चार इलेक्ट्रिक मोटर्स का सेटअप भी मिलता है। Mercedes-Benz के अनुसार, इनमें से प्रत्येक मोटर कार के चारों पहियों में पावर पहुंचाने का काम करते हैं। कार के सभी व्हील्स AWD पर काम करते हैं। यह हाइब्रिड पावरट्रेन मिलकर 1,049 hp की मैक्सिमम पावर जनरेट करता है। इसकी बदलौत AMG One मैक्सिमम 352 kmph की स्पीड पकड़ने में सक्षम है। इसके अलावा, Mercedes-Benz का दावा है कि कार 6 सेकंड से कम समय में 0-200 kmph की स्पीड पकड़ सकती है।
Advertisement

एएमजी वन को यदि केवल इलेक्ट्रिक मोड पर चलाया जाएगा, तो कंपनी के दावे अनुसार, यह 25 km की रेंज देगी।
Advertisement
 
यह हाइब्रिड हाइपरकार कंफर्ट, स्पोर्ट और स्पोर्ट प्लस ड्राइविंग मोड्स के साथ आएगी। कार के कई बाहरी पार्ट्स, जैसे कि स्पॉयलर्स और हुड वेंट्स स्पीड के हिसाब से खुद को एडजस्ट करते हैं। कार के सस्पेंशन भी उसी हिसाब से एडजस्ट होते हैं। इसके कैबिन को भी फॉर्मुला वन कारों की तरह डिजाइन किया गया है। इसमें स्पोर्ट स्टीयरिंग व्हील मिलता है, जिसमें डुअल 10-इंच डिजिटल स्क्रीन फिट है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.