586 km रेंज वाली Mercedes AMG EQS 53 4Matic+ इलेक्ट्रिक कार भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Mercedes-AMG EQS 53 4Matic+ की भारत में कीमत 2.45 करोड़ रुपये है। यह कंपनी की देश में दूसरी EV है, जिसकी कीमत मौजूदा EQC इलेक्ट्रिक इलेक्ट्रिक कार से 1.46 करोड़ ज्यादा है।

586 km रेंज वाली Mercedes AMG EQS 53 4Matic+ इलेक्ट्रिक कार भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Mercedes-AMG EQS 53 4Matic+ की भारत में कीमत 2.45 करोड़ रुपये है।

ख़ास बातें
  • Mercedes-AMG EQS 53 4Matic+ की भारत में कीमत 2.45 करोड़ रुपये है
  • कार की टॉप स्पीड 250 kmph है और यह 0-100 kmph 3.4 सेकंड में जा सकती है
  • वर्तमान में इस कार को देश में CBU तरीके से लाया जाएगा
विज्ञापन
Mercedes ने भारत में अपनी लेटेस्ट इलेक्ट्रिक कार AMG EQS 53 4Matic+ लॉन्च की है, जो रेंज के मामले में अभी तक भारत की सबसे लॉन्ग रेंज ईवी बन गई है। कंपनी के दावे अनुसार, यह कार फुल चार्ज में 586 km चल सकती है। कार की टॉप स्पीड भी जबरदस्त है। इस कार को 250 kmph की मैक्सिमम रफ्तार तक ले जाया जा सकता है। मर्सिडीज-एएमजी ईक्यूएस 53 भारत में सीबीयू के रूप में आएगी। बाद में, Mercedes-Benz EQC का एक नॉन-एएमजी वर्जन भी लॉन्च किया जाएगा, जिसका मॉडल नेम EQS 580 होगा, जिसे स्थानीय रूप से असेंबल किया जाएगा।

Mercedes-AMG EQS 53 4Matic+ की भारत में कीमत 2.45 करोड़ रुपये है। यह कंपनी की देश में दूसरी EV है, जिसकी कीमत मौजूदा EQC इलेक्ट्रिक इलेक्ट्रिक कार से 1.46 करोड़ ज्यादा है। जैसा कि हमने बताया, वर्तमान में इस कार को देश में CBU तरीके से लाया जाएगा।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो EQS 53 में 400V, 107.8 kWh क्षमता का लीथियम-आयन बैटरी पैक है, जो एक फास्ट चार्जर से 200kW तक की स्पीड से चार्ज हो सकता है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक कार फुल चार्ज में 586 km रेंज निकाल सकती है। इसके अलावा, AMG का यह भी दावा है कि स्पोर्ट और स्पोर्ट+ मोड में कार को बेहतर परफॉर्मेंस हासिल करने में मदद करने के लिए बैटरी मैनेजमेंट में फेर-बदल किए गए हैं।

ईवी में प्रत्येक एक्सल पर एक AMG-स्पेसेफिट इलेक्ट्रिक मोटर है, और भारत के लिए इस मॉडल में खास डायनेमिक प्लस पैकेज दिया गया है, जिसमें EQS 53 रेस स्टार्ट मोड में 761hp जनरेट करता है, और बूस्ट फंक्शन एक्टिव होने के साथ यह 1020Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होती है। Mercedes-AMG का दावा है कि EQS 53 0-100 से 3.4 सेकंड में जा सकती है और इसकी टॉप स्पीड 250kmph है।

मर्सिडीज-बेंज ने यह भी घोषणा की है कि कंपनी सबसे बड़ा "अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग" नेटवर्क स्थापित करने पर काम कर रही है, जो कि कार निर्माता के अनुसार, 2022 के अंत तक भारत के 80 प्रतिशत हिस्से को कवर करेगा। इनमें 180kW अल्ट्रा फास्ट डीसी चार्जर (20 से अधिक) शामिल होंगे। इसक अलावा, 60kW फास्ट डीसी चार्जर (20 से अधिक) और 22kW एसी चार्जर (100 से अधिक) होंगे। फास्ट चार्जिंग नेटवर्क मर्सिडीज-बेंज ग्राहकों के लिए एक्सक्लूसिव होगा, और केवल पहले वर्ष के लिए निःशुल्क होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  5. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  6. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  7. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  9. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  10. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »