McDonald's के यूज़र्स का पर्सनल डेटा लीक

​साइबरक्राइम की घटनाएं अब बढ़ती जा रही हैं। आए दिन छोटी से लेकर बड़ी कंपनियां तक, इससे प्रभावित होती है और करोड़ों लोगों की निजी जानकारियां खतर में पड़ जाती है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 जून 2021 15:52 IST
ख़ास बातें
  • McDonald's के डेटाबेस में लगी सेंध
  • साउथ कोरिया और ताइवान के कई ग्राहकों और कर्मचारियों का निजी डेटा लीक
  • फोन नंबर, ईमेल और डिलिवरी एड्रेस जैसी जानकारियों को किया गया एक्सेस

McDonald's ने नेटवर्क डेटाबेस में समस्या का पता चलते ही एक्सेस को बंद कर दिया था

डेटा लीक के मामले अब कोई नहीं बात नहीं है। बड़ी-बड़ी कंपनियां भी इस डेटा ब्रीच की घटना का शिकार होती रहती है। इसका लेटेस्ट शिकार दुनिया भर में मशहूर फास्ट फूड रिटेल चेन McDonald's हुआ है। शुक्रवार को आई एक न्यूज़ एजेंसी की खबर के अनुसार, लेटेस्ट डेटा ब्रीच में McDonald's के साउथ कोरिया और ताइवान के ग्राहकों का डेटा चारी हुआ है। इस सेंध में ग्राहकों के साथ-साथ रिटेल चेन के कर्मचारियों का डेटा भी शामिल है। बताया जा रहा है कि डेटाबेस में शामिल जानकारियों में ग्राहकों और कर्मचारियों के ई-मेल एड्रेस, फोन नंबर के साथ-साथ उनके घर के पते भी शामिल हैं।

शुक्रवार को प्रकाशित न्यूज़ एजेंसी Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कोरिया और ताइवान में स्थित McDonald's के ग्राहकों और कर्मचारियों की निजी जानकारियों वाला डेटाबेस चारी हो गया है। डेटाबेस में इन लोगों के ई-मेल, फोन नंबर और डिलिवरी एड्रेस शामिल हैं। हालांकि, कंपनी का कहना है कि ग्राहकों की पेमेंट डिटेल सुरक्षित है।

डेटाबेस में लगी इस सेंध का पता तब लगा, जब कंपनी के नेटवर्क पर एक अनधिकृत गतिविधि को McDonald's की बाहरी सलाहकार कंपनी द्वारा जांचा गया। McDonald's द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि यूं तो कंपनी ने गतिविधि का पता लगते ही एक्सेस को सफलतापूर्वक बंद कर दिया था, लेकिन जांच में पता चला है कि उसके बावजूद कुछ फाइल्स अटैकर्स के हाथ लगी है, जिनमें ग्राहकों की निजी जानकारियां मौजूद हैं।

बड़ी कंपनियों के डेटा लीक की यह पहली घटना नहीं है, शुक्रवार को खबर आई थी कि Volkswagen AG की अमेरिकी यूनिट के एक रिटेलर के डेटाबेस में सेंध लगी है, जिसमें उत्तरी अमेरिका के 33 लाख से अधिक ग्राहकों और संभावित खरीदारों का डेटा लीक हुआ है। प्रभावित हुए लोगों में लगभग सभी ही जर्मन ऑटोमेकर की लग्जरी ब्रांड में से एक Audi के वर्तमान या संभावित ग्राहक भी शामिल हैं।
Advertisement

साइबरक्राइम की घटनाएं अब बढ़ती जा रही हैं। आए दिन छोटी से लेकर बड़ी कंपनियां तक, इससे प्रभावित होती है और करोड़ों लोगों की निजी जानकारियां खतर में पड़ जाती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mcdonalds, McDonalds Data Leak, McDonalds Data Breach

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  2. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  5. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  6. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  7. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  8. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  9. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  10. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.