Maruti के व्हीकल्स अगले महीने से होंगे महंगे, नए इमिशन नॉर्म्स का असर

मारुति सुजुकी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि वह कॉस्ट को घटाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 मार्च 2023 14:32 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने यह नहीं बताया है कि व्हीकल्स के प्राइसेज में कितनी बढ़ोतरी होगी
  • Honda Cars, Tata Motors और Hero MotoCorp के व्हीकल्स भी महंगे हो जाएंगे
  • नए इमिशन नॉर्म्स को पूरा करने के लिए व्हीकल्स को अपडेट किया जा रहा है

कंपनी ने अपने कई मॉडल्स में नए इमिशन नॉर्म्स को पूरा करने के लिए बदलाव किए हैं

देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki अगले महीने से अपने सभी व्हीकल्स के प्राइस बढ़ाएगी। कंपनी ने बताया कि इसके पीछे कॉस्ट बढ़ना और रेगुलेटरी जरूरतें जैसे कारण हैं। हालांकि, मारुति ने यह नहीं बताया है कि व्हीकल्स के प्राइसेज में कितनी बढ़ोतरी की जाएगी। 

कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि वह कॉस्ट को घटाने के लिए कोशिश कर रही है और इसमें बढ़ोतरी का कुछ असर प्राइस महंगे करने के जरिए आगे बढ़ाना जरूरी हो गया है। मारुति ने अपने कई मॉडल्स में नए इमिशन नॉर्म्स को पूरा करने के लिए बदलाव किए हैं। कंपनी ने लगभग दो वर्ष में सात बार व्हीकल्स के प्राइसेज बढ़ाए हैं। मारुति के अलावा Honda Cars, Tata Motors और Hero MotoCorp ने भी अप्रैल से अपने व्हीकल्स के प्राइसेज बढ़ाने की घोषणा की है। ऑटोमोबाइल कंपनियों ने BS 6 फेज II नॉर्म्स को पूरा करने के लिए अपने व्हीकल्स में बदलाव करना शुरू कर दिया है। ये नॉर्म्स यूरो 6 इमिशन नॉर्म्स के समान हैं। 

अगले महीने से व्हीकल्स में ड्राइविंग के दौरान इमिशन के लेवल्स की मॉनिटरिंग के लिए एक डिवाइस लगाना जरूरी होगा। मारुति की फरवरी में कुल सेल्स लगभग पांच प्रतिशत बढ़कर 1,72,321 यूनिट्स की रही। यह पिछले वर्ष के इसी महीने में 1.64 लाख यूनिट्स की थी। कंपनी की देश में पैसेंजर व्हीकल सेल्स लगभग 10 प्रतिशत बढ़कर 1,47,467 यूनिट्स पर पहुंच गई। हालांकि, इसके एक्सपोर्ट में 28.4 प्रतिशत की कमी हुई है। 

मारुति ने बताया था कि पिछले महीने इसकी कुल सेल्स में देश में 1,50,823 यूनिट्स की सेल्स, अन्य OEM को 4,291 यूनिट्स की बिक्री और 17,207 यूनिट्स का एक्सपोर्ट शामिल है। कंपनी ने मिनी और कॉम्पैक्ट सेगमेंट में 1,01,773 यूनिट्स बेची हैं। यह आंकड़ा पिछले वर्ष के इसी महीने में 97,486 यूनिट्स का था। इस सेगमेंट में कंपनी ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में 10,12,526 यूनिट्स बेची हैं। यह आंकड़ा पिछले फाइनेंशियल ईयर के शुरुआती 11 महीनों में 8,18,838 यूनिट्स का था। कंपनी की मिडसाइज सेडान Ciaz की पिछले महीने केवल 792 यूनिट्स बिकी, जबकि पिछले वर्ष के इसी महीने में इसकी 1,912 यूनिट्स बेची गई थी। यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में कंपनी की Brezza, Ertiga, S-Cross, XL6 और Grand Vitara की पिछले महीने बिक्री 33,550 यूनिट्स की रही थी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में सेमीकंडक्टर्स की 25 प्रतिशत डिमांड पूरी करेगी HCL 
  2. IND vs SA T20 Live Streaming: सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका T20 मैच आज, ऐसे देखें फ्री!
  3. WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई, CCI ने लगाई है 214 करोड़ रुपये की पेनल्टी
  4. iQOO 15R 5G की लीक हुई प्राइसिंग, अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई, CCI ने लगाई है 214 करोड़ रुपये की पेनल्टी
  2. Huawei Band 11, Band 11 Pro लॉन्च हुए 14 दिन बैटरी, AMOLED डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
  3. Airtel सबसे सस्ते में लाई डेली 4GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, FREE JioHotstar, 20 OTT ऐप, Apple Music वाला धांसू प्लान!
  4. IND vs SA T20 Live Streaming: सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका T20 मैच आज, ऐसे देखें फ्री!
  5. 7000mAh बैटरी के साथ 2026 के पावरफुल स्मार्टफोन! Realme 16 Pro, IQOO Neo 10, Motorola G67 Power समेत जानें लिस्ट
  6. WhatsApp का सबसे धांसू अपडेट! 'बर्थडे विश' के लिए नहीं पड़ेगा रातभर जागना, आ रहा शेड्यूल मैसेज फीचर
  7. घर को स्मार्ट बनाने 7 इंच बड़ी राउंड शेप टच स्क्रीन Waveshare ने की लॉन्च, जानें कीमत
  8. 27 हजार सस्ता मिल रहा Google का 64MP कैमरा वाला दमदार Pixel फोन!
  9. भारत में सेमीकंडक्टर्स की 25 प्रतिशत डिमांड पूरी करेगी HCL 
  10. iQOO 15R 5G की लीक हुई प्राइसिंग, अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.