Nexon को मात देकर सबसे अधिक बिकने वाली SUV बनी Brezza

वैगनआर की बिक्री घट रही है और इसका एक बड़ा कारण हाल ही में लॉन्च की गई ऑल्टो K10 हो सकती है जिसका प्राइस भी कम है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 सितंबर 2022 18:09 IST
ख़ास बातें
  • बिक्री के लिहाज से टॉप 10 कारों में मारुति के सात मॉडल हैं
  • टाटा की Punch को 12,006 यूनिट्स की बिक्री के साथ सातवां स्थान मिला
  • ऑटोमोबाइल कंपनियां आगामी महीनों में कुछ नए मॉडल लॉन्च कर सकती हैं

पिछले महीने क्रेटा की 12,577 यूनिट्स की बिक्री हुई और यह छठे स्थान पर रही

ऑटोमोबाइल मार्केट में कारों की बिक्री के लिहाज से पिछले महीने रैंकिंग में बड़ा बदलाव हुआ है। बिक्री के लिहाज से टॉप 10 कारों में मारुति के सात मॉडल हैं। मारुति की वैगनआर लंबी अवधि से सबसे अधिक बिकने वाली कारों में पहले स्थान पर थी लेकिन Baleno ने अब यह स्थान हासिल कर लिया है।

अगस्त में Baleno की सेल्स 18,418 यूनिट की थी। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 17.72 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। जुलाई में इसकी 17,690 यूनिट्स बिकी थी। वैगनआर की बिक्री घट रही है और इसका एक बड़ा कारण हाल ही में लॉन्च की गई ऑल्टो K10 हो सकती है जिसका प्राइस भी कम है। पिछले महीने वैगनआर की 18,398 यूनिट्स बिकी यह लगभग 92 प्रतिशत की वर्ष-दर-वर्ष ग्रोथ है। हालांकि, महीना-दर-महीना आधार पर इसकी बिक्री में 18 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर मारुति की Brezza है। यह सबसे अधिक बिकने वाली SUV बन गई है। इसने क्रेटा और Nexon को पीछे छोड़ा है। 
Advertisement

जुलाई में बिक्री के लिहाज से  Brezza का स्थान 12वां था। अगस्त में इसकी 15,193 यूनिट्स बिकी। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 17.72 प्रतिशत और महीना-दर-महीना आधार पर 56.48 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। Nexon ने अगस्त में अभी तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री की लेकिन इसके बावजूद यह सबसे अधिक बिकने वाली Nexon नहीं रही। पिछले महीने इसकी 15,085 यूनिट्स बिकी। यह बिक्री के लिहाज से चौथे स्थान पर है। ऑल्टो ने केवल एक महीने में 10 स्थानों की छलाग लगाई है और यह पांचवीं सबसे अधिक बिक्री वाली कार रही। इसके नए वर्जन को कस्टमर्स पसंद कर रहे हैं। पिछले महीने इसकी बिक्री 14,388 यूनिट्स की रही। यह महीना-दर-महीना आधार पर 58.72 प्रतिशत की वृद्धि है।

पिछले महीने क्रेटा की 12,577 यूनिट्स की बिक्री हुई और यह छठे स्थान पर रही। टाटा की Punch को 12,006 यूनिट्स की बिक्री के साथ सातवां स्थान मिला। इस लिस्ट में आठवें, नौवें और दसवें स्थान पर क्रमशः मारुति सुजुकी की इको, डिजायर और स्विफ्ट रही। आगामी महीनों में कुछ नए मॉडल्स के लॉन्च के साथ इस लिस्ट में बदलाव हो सकते है। नए मॉडल्स और फेस्टिव सीजन के साथ ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की बिक्री में भी तेजी आने की संभावना है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Automobile, MARUTI, Punch, Sales, Market, Hyundai, Price

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.