AI के जरिए 5 हजार नौकरी के लिए अप्लाई किया, 20 में मिला मौका

जोसेफ ने LazyApply के साथ-साथ पुराने मूल तरीके से भी सैंकड़ों नौकरियों के लिए अप्लाई किया था, लेकिन वहां भी उन्हें केवल 20 इंटरव्यू ही मिल पाएं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 नवंबर 2023 19:33 IST
ख़ास बातें
  • जूलीयन जोसेफ नाम के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने LazyApply का इस्तेमाल किया
  • उसने इस AI टूल के जरिए 5,000 नौकरियों के लिए आवेदन दिया
  • इनमें से उसे 20 में इंटरव्यू देने के मौके मिलें
AI, यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल आज के समय में कई कामों को आसान करने के लिए किया जा रहा है, लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि यह टेक्नोलॉजी आपको नौकरी दिलाने में भी मदद कर सकती है? भले नौकरी की तलाश पार्क में टहलने जैसा काम नहीं रहा, क्योंकि आज के समय में एक पद के लिए नियोक्ताओं के लिए हजारों की संख्या में ऑनलाइन आवेदन आते हैं और ऐसे में आपके आवेदन के रिजेक्ट होने के अवसर भी बढ़ जाते हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए एक व्यक्ति ने AI का उपयोग करते हुए 5,000 से ज्यादा नौकरी के आवेदन भेजे और करीब 20 नौकरी के इंटरव्यू भी दिए।

Wired की रिपोर्ट बताती है कि जूलीयन जोसेफ नाम के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने LazyApply का इस्तेमाल करते हुए केवल एक क्लिक में 5,000 से ज्यादा नौकरी के आवेदन भेज डाले। इतना ही नहीं, इनमें से करीब 20 नौकरी के लिए उसका आवेदन सलेक्ट भी हुआ और उसने इंटरव्यू भी दिया।

जोसेफ ने बताया कि  "तथ्य यह है कि इस टूल का मौजूद होना यह बताता है कि इस प्रक्रिया में कोई अभाव है।" उसने आगे कहा, "मैं इसे वर्षों से कंपनियों को सौंपी गई कुछ शक्तिओं को वापस लेने के रूप में देखता हूं।"

रिपोर्ट बताती है कि जोसेफ ने LazyApply के साथ-साथ पुराने मूल तरीके से भी सैंकड़ों नौकरियों के लिए अप्लाई किया था, लेकिन वहां भी उन्हें केवल 20 इंटरव्यू ही मिल पाएं।
Advertisement

देखा जाए तो AI टूल लो क्वालिटी आवेदन के बीच अच्छे CV के जरिए नियोक्ताओं के लिए सलेक्शन का काम आसान तो बना रहे हैं, लेकिन इसी बीच ऐसे कई अच्छे दावेदार भी रिजेक्ट हो जाते होंगे, जो सावधानीपूर्वक हाथ से आवेदन देते हैं।
Advertisement

हालांकि, इससे बचने के लिए नियोक्ता भारी मात्रा में आवेदनों की जांच के लिए फास्ट ऑटोमेटेड टूल्स की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया और भी अधिक अपारदर्शी हो गई है। जहां तक जोसेफ की बात है, अंततः उसे LazyApply के जरिए एक नौकरी का प्रस्ताव प्राप्त हुआ। हालांकि, यह ध्यान देने योग्य है कि उसने AI टूल पर भरोसा करने के बजाय मौजूदा कनेक्शन के जरिए Apple और व्हाइट हाउस में महत्वपूर्ण इंटरव्यू हासिल किए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: AI tool to get job, AI tool to Make resume, Lazyapply
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  2. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  3. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  4. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  5. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  7. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  8. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  9. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  10. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.