Amazon ने कस्टमर के घर भेजा प्रेशर कुकर, 2 साल पहले कर चुका था कैंसल!

जय नाम के शख्स ने 2022 में यह ऑर्डर प्लेस किया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 सितंबर 2024 20:53 IST
ख़ास बातें
  • एक शख्स को 2 साल बाद ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी ने प्रेशर कुकर भेजा।
  • वो शख्स उसी वक्त ऑर्डर कैंसल कर चुका था।
  • शख्स को उसके ऑर्डर का रिफंड भी मिल चुका था।

शख्स को 2 साल बाद ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी ने प्रेशर कुकर भेजा जिसे वो उसी वक्त कैंसल कर चुका था।

ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान यूजर्स के साथ अजब-गजब वाकये होते हैं। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है जिसमें एक शख्स को 2 साल बाद ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी ने प्रेशर कुकर भेजा जिसे वो उसी वक्त कैंसल कर चुका था। रोचक बात यह है कि शख्स को उसके ऑर्डर का रिफंड भी मिल चुका था। फिर पता नहीं कैसे नया प्रेशर कुकर उसके घर पहुंचा दिया गया। शख्स ने सोशल मीडिया पर इस घटना के बारे में जानकारी दी है कि कैसे ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म ने 2 साल पहले कैंसल किए गए ऑर्डर पर सामान डिलीवर कर दिया। आइए जानते हैं पूरा मामला। 

Amazon ई-कॉमर्स कंपनी से जुड़ा एक रोचक वाकया एक कस्टमर ने शेयर किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक शख्स ने पोस्ट किया है, जिसमें उसने बताया है कि अमेजन ने 2 साल बाद उसके घर प्रेशर कुकर भेज दिया। जबकि वह 2 साल पहले इस ऑर्डर को कैंसल कर चुका था। घर पर आया प्रेशर कुकर देखकर कस्टमर सोच में पड़ गया। जय नाम के शख्स ने 2022 में यह ऑर्डर प्लेस किया था। देखें यह पोस्ट- 

रोचक बात यह है कि शख्स ने उसी वक्त ऑर्डर को कैंसल कर दिया था, और कंपनी ने उसे रिफंड भी भेज दिया था। लेकिन फिर भी 2 साल बाद प्रेशर कुकर उसके घर जा पहुंचा। शख्स ने लिखा, "2 साल बाद मेरा ऑर्डर डिलीवर करने के लिए Amazon का धन्यवाद। मेरा कुक इतने दिनों से इंतजार में था, और अब वह इसे पाकर काफी खुश है, यह प्रेशर कुकर बहुत स्पेशल है।" प्रेशर कुकर 1 अक्टूबर 2022 को ऑर्डर किया गया था। जबकि यह डिलीवर हुआ 28 अगस्त 2024 में। 

शख्स के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया के अन्य यूजर्स का भी ध्यान खींचा है जिस पर लोगों ने अजब-गजब कमेंट किए हैं। किसी ने लिखा कि यह मंगल से आया है। एक यूजर ने लिखा कि इस कुकर को बहुत ही कुशल कारीगरों ने हाथ से बनाया होगा। किसी अन्य यूजर ने लिखा कि यह पैरेलल यूनिवर्स से आया लगता है इसलिए इसे आप तक पहुंचने में 2 साल लग गए। कई यूजर्स ने इसी तरह के अनुभव शेयर भी किए हैं जिनमें कहा गया है कि उनके साथ भी ऐसा ही कुछ घटित हुआ था। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान अक्सर ही इस तरह की रोचक घटनाएं इंटरनेट पर सामने आती रहती हैं।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Amazon, Pressure Cooker, online shopping

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,200mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y600 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vi के नए प्लान लॉन्च: 180 दिन तक अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, ₹44 में JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe 2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  2. 10,200mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y600 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. BYD ने पेश किया Atto 3 का नया वर्जन, 630 किलोमीटर तक की रेंज  
  4. दीवार पर लगाने की जरूरत नहीं! Haier का टावर AC लॉन्च, EMI ₹1994 से शुरू
  5. WhatsApp चलाना है तो फोन बदलना पड़ेगा! इन डिवाइस में जल्द बंद होगा सपोर्ट
  6. Vi के नए प्लान लॉन्च: 180 दिन तक अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, ₹44 में JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी!
  7. Vivo X Fold 6 के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Bitcoin का प्राइस चढ़ा, ईरान के साथ डील की संभावना का असर 
  9. JBL ने लॉन्च किए नए साउंडबार, सिनेमा जैसा अनुभव अब घर पर मिलेगा, जानें खासियतें
  10. Dell XPS 14, XPS 16 लैपटॉप 32GB RAM के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.