अब AI से बातचीत करके बनेगा ट्रिप प्लान, MakeMyTrip और OpenAI ने मिलाया हाथ

MakeMyTrip ने OpenAI के साथ साझेदारी कर अपने Myra इंटरफेस में नए AI फीचर्स जोड़े हैं। अब यूजर्स बातचीत से सीधे बुकिंग तक पहुंच सकेंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 फरवरी 2026 19:11 IST
ख़ास बातें
  • OpenAI API से Myra को मिला नया AI सपोर्ट
  • बातचीत से सीधे बुकिंग तक पहुंचेगा यूजर
  • रोज 50,000 से ज्यादा AI कन्वर्सेशन संभालता Myra

OpenAI API से Myra को मिला नया AI सपोर्ट

MakeMyTrip ने OpenAI के साथ सहयोग की घोषणा की है, जिसके तहत कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर AI-बेस्ड ट्रैवल डिस्कवरी को और मजबूत करेगी। इस साझेदारी के जरिए MakeMyTrip अपने ऐप में OpenAI के API का इस्तेमाल कर नई AI फीचर्स जोड़ेगी, ताकि यूजर्स बातचीत के जरिए ट्रिप प्लानिंग से सीधे बुकिंग तक पहुंच सकें। कंपनी का कहना है कि इससे हाई-इंटेंट ट्रैवल क्वेरी को बेहतर तरीके से कैप्चर किया जा सकेगा और AI आधारित प्लानिंग को असल बुकिंग में बदला जा सकेगा।

MakeMyTrip ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया है कि यह इंटीग्रेशन उसके Myra इंटरफेस के जरिए काम करेगा, जो कि MakeMyTrip का GenAI ट्रिप प्लानिंग असिस्टेंट है। इस सहयोग का उद्देश्य पारंपरिक सर्च मॉडल से आगे बढ़कर AI-ड्रिवन डिस्कवरी में सक्रिय भूमिका निभाना है। यानी यूजर की बातचीत और इरादे को समझकर उसे स्ट्रक्चर्ड और बुकिंग-रेडी ऑप्शंस जैसे फ्लाइट, होटल और अन्य सेवाओं में बदला जाएगा।

इस मौके पर MakeMyTrip के को-फाउंडर और ग्रुप CEO राजेश मागो ने कहा, "OpenAI के साथ हमारा सहयोग यह सुनिश्चित करता है कि जब यात्री अपनी यात्रा की शुरुआत बातचीत से करते हैं, तो MakeMyTrip उसी प्रक्रिया का सुविधाजनक हिस्सा बन जाए। जब AI को हमारे स्वामित्व वाले ट्रैवल डेटा से जोड़ा जाता है और मार्केटप्लेस में गहराई से इंटीग्रेट किया जाता है, तो यह सिर्फ प्रेरणा तक सीमित नहीं रहता बल्कि बड़े स्तर पर पर्सनलाइज्ड और बुकिंग-योग्य विकल्प देता है।"

वहीं OpenAI के इंटरनेशनल मैनेजिंग डायरेक्टर ओलिवर जे ने कहा, “MakeMyTrip OpenAI के API का इस्तेमाल करके ट्रैवल प्लानिंग को फिल्टरिंग की बजाय बातचीत जैसा अनुभव बना रहा है। इससे यात्रियों को उनकी जरूरत के मुताबिक सुझाव और ट्रैवल प्रोग्राम्स मिलते हैं। एडवांस्ड AI केवल एंटरप्राइज के आंतरिक इस्तेमाल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह यूजर एक्सपीरिएंस को भी बदल सकता है।”

कंपनी का दावा है कि Myra फिलहाल रोजाना 50,000 से ज्यादा बातचीत संभाल रहा है। यह असिस्टेंट हिंदी, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल, तेलुगु और अंग्रेजी समेत कई भाषाओं में उपलब्ध है। कंपनी के अनुसार करीब 45 प्रतिशत क्वेरी टियर-2 और छोटे शहरों से आती हैं, जबकि वॉयस-बेस्ड इंटरैक्शन नॉन-मेट्रो क्षेत्रों में ज्यादा देखे जा रहे हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  8. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  10. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.