• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • महिंद्रा XUV700 और Thar को फिर कर रही रिकॉल, जानें क्या आपका व्हीकल भी है लिस्ट में?

महिंद्रा XUV700 और Thar को फिर कर रही रिकॉल, जानें क्या आपका व्हीकल भी है लिस्ट में?

XUV700 को कंपनी ने टर्बोचार्जर (Turbocharger) एक्यूरेटर लिंक को चेक करने और बदलने के लिए रिकॉल किया है।

महिंद्रा XUV700 और Thar को फिर कर रही रिकॉल, जानें क्या आपका व्हीकल भी है लिस्ट में?

XUV700 के केवल डीजल वेरिएंट को रिकॉल किया गया है

ख़ास बातें
  • XUV700 और Thar कस्टमर्स अपने नजदीकी डीलरशिप में भी कॉन्टेक्ट कर सकते हैं।
  • थार एक चार सीट वाला एसयूवी है।
  • इसे खासकर ऑफरोड ड्राइविंग के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन
Mahindra ने अपने दो पॉपुलर एसयूवी को भी फिर से रिकॉल किया है। यह रिकॉल XUV700 और Thar कारों के लिए है। XUV700 के केवल डीजल वेरिएंट को रिकॉल किया गया है जबकि Thar के पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स को कंपनी ने रिकॉल किया है। थार के डीजल वेरिएंट में टर्बोचार्जर (Turbocharger) एक्यूरेटर लिंक को चेक किया जाएगा और बदला भी जाएगा। साथ ही ऑटो टेंशनर और बेल्ट को भी चेक किया जाएगा। वहीं, थार के पेट्रोल वेरिएंट में ऑटो टेंशनर और बेल्ट को चेक और रीप्लेस किया जाएगा। 

XUV700 को कंपनी ने टर्बोचार्जर (Turbocharger) एक्यूरेटर लिंक को चेक करने और बदलने के लिए रिकॉल किया है। इसमें कार के डीजल मेन्युअल और डीजल ऑटोमेटिक, दोनों ही वेरिएंट्स शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि रिकॉल के लिए कस्टमर से कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। इसके लिए कंपनी ने कस्टमर्स को महिंद्रा की अधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन करने के लिए रिक्वेस्ट किया है। कस्टमर वेबसाइट पर जाकर VIN इन्फॉर्मेशन डाल सकते हैं और पता कर सकते हैं कि उनका व्हीकल इस रकॉल के लिए बुलाया गया है या नहीं।  

इसके अलावा, XUV700 और Thar कस्टमर्स अपने नजदीकी डीलरशिप में भी कॉन्टेक्ट कर सकते हैं। यहां पर आप जान सकते हैं कि आपका व्हीकल कंपनी के लेटेस्ट रिकॉल का हिस्सा है या नहीं। इससे पहले भी कंपनी कई बार दोनों व्हीकल्स को रिकॉल कर चुकी है। दोनों ही एसयूवी कंपनी के बेस्ट सैलर व्हीकलों में शामिल हैं। Thar को महिंद्रा ने 2020 में लॉन्च किया था। लॉन्च के तुरंत बाद यह व्हीकल एक हिट साबित हुआ था। लॉन्च के बाद से कंपनी अब तक भारत में इसके 1 लाख से ज्यादा यूनिट सेल कर चुकी है। 

थार एक चार सीट वाला एसयूवी है जो खासकर ऑफरोड ड्राइविंग के लिए बनाया गया है। इसे हार्ड टॉप और कन्वर्टिबल सॉफ्ट टॉप बॉडी स्टाइल में बनाया गया है। एसयूवी में दो इंजन ऑप्शन मिल जाते हैं। एक 2.2 लिटर 4 सिलेंडर वाला mHawk टर्बो डीजल इंजन है और दूसरा 2 लीटर 4 सिलेंडर वाला mFalcon टर्बो पेट्रोल इंजन है। दोनों ही इंजन में फोर-व्हील ड्राइव दिया गया है। खबर है कि कंपनी अब इसके 5 डोर, 5 सीट वाले वर्जन पर काम कर रही है जो कि अगले साल लॉन्च होने की संभावना है। एसयूवी के इस नए वर्जन को Indian Auto Expo 2023 में लॉन्च किया जा सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »