आ गई 456 km रेंज वाली Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक कार, Tata Nexon EV को देगी टक्कर!

Mahindra XUV400 को सैटिन कॉपर फिनिश में डुअल टोन रूफ ऑप्शन के साथ-साथ आर्कटिक ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेपोली ब्लैक और इन्फिनिटी ब्लू सहित पांच कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 सितंबर 2022 17:04 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने इस कार की कीमत की घोषणा जनवरी 2023 में करने का वादा किया है
  • जनवरी 2023 से महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक कार को बुक करा सकेंगे ग्राहक
  • इसकी टॉप स्पीड 150 kmph बताई गई है

ग्राहक जनवरी 2023 से नई Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक कार को ऑनलाइन या ऑफलाइन बुकिंग करा सकेंगे

महिंद्रा (Mahindra) ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कार XUV400 को पेश किया है। यह एक इलेक्ट्रिक SUV है, जिसे फिलहाल मुंबई, हैदराबाद, दिल्ली एनसीआर, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, पुणे, अहमदाबाद, गोवा, जयपुर, सूरत, नागपुर, त्रिवेंद्रम, नासिक, चंडीगढ़, कोच्चि सहित 16 शहरों में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस कार की कीमत की घोषणा जनवरी 2023 में करने का वादा किया है। ग्राहक जनवरी 2023 से ही नई महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक कार को ऑनलाइन या अपने नजदीकी महिंद्रा डीलरशिप पर बुक करा सकेंगे। इस कार की फुल चार्ज रेंज 456 km बताई है।

Mahindra ने शुक्रवार, 9 सितंबर को अपनी लेटेस्ट इलेक्ट्रिक कार के रूप में XUV400 SUV को पेश किया। कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमत की घोषणा नहीं की है। हालांकि, वादा किया है कि कीमत का खुलासा जनवरी 2023 में किया जाएगा। इलेक्ट्रिक कार को शुरुआत में 16 शहरों में लॉन्च किया जाएगा। इन 16 शहरों में कार की टेस्ट ड्राइव दिसंबर 2022 से शुरू होगी। Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी जनवरी 2023 के अंत तक शुरू हो जाएगी और इसी महीने से ग्राहक कार को बुक भी करा सकेंगे।
Advertisement

Mahindra XUV400 को सैटिन कॉपर फिनिश में डुअल टोन रूफ ऑप्शन के साथ-साथ आर्कटिक ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेपोली ब्लैक और इन्फिनिटी ब्लू सहित पांच कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
 
डिजाइन से शुरुआत करते हैं। लेटेस्ट इलेक्ट्रिक कार का डिजाइन XUV300 SUV के लगभग समान है। कार के फ्रंट में LED हेडलैंप मिलते हैं, जिसके ऊपर DRL लगी है, जो हेडलैंप से होते हुए नीचे बंपर तक जाती है। इसमें ट्विन-पीक्स महिंद्रा लोगो मिलता है। इसके अलावा, कार में डायमंड-कट अलॉय-व्हील्स मिलते हैं। Mahindra XUV400 में आधुनिक फीचर्स, जैसे कि ड्राइव मोड आधारित डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, टाइप-सी चार्जिंग आउटलेट सहित कई अन्य एडवांस सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा, कार स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी के साथ 60+ कनेक्टिविटी फीचर्स वाले BlueSense Plus मोबाइल ऐप सपोर्ट करती है। 
Advertisement

Mahindra XUV400 में एक IP67 रेटेड 39.5 kWh क्षमता का बैटरी पैक और PSM मोटर है, जो कुल मिलाकर 149.5 PS की पीक पावर और 310 Nm का अधिकतम टॉर्क देते हैं। इसकी टॉप स्पीड 150 kmph बताई गई है और कंपनी का दावा है कि कार 8.3 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। यह भी दावा किया गया है कि यह इलेक्ट्रिक SUV भारतीय ड्राइविंग साइकिल (MIDC) के अनुसार एक बार फुल चार्ज करने पर 456 km की रेंज देती है।

कंपनी का कहना है कि 50kW DC फास्ट चार्जर से बैटरी को 0-80% से चार्ज होने में केवल 50 मिनट का समय लगता है। जब 7.2 kW/32A आउटलेट के जरिए चार्ज किया जाएगा, तो 0-100% चार्ज होने में पैक 6 घंटे 30 मिनट लेगा, जबकि स्टैंडर्ड 3.3 kW/16A घरेलू सॉकेट के साथ 13 घंटे का समय लगेगा। इसमें तीन ड्राइविंग मोड मिलते हैं- फन, फास्ट और फियरलेस। महिंद्रा का कहना है कि निर्बाध ड्राइविंग अनुभव के लिए इसमें सिंगल पेडल ड्राइव मोड 'लाइव मोड' दिया गया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  5. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  6. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  7. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  8. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  9. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  10. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.