Mahindra की Scorpio N का घटा वेटिंग पीरियड, कस्टमर्स को नहीं करना होगा लंबा इंतजार

कंपनी ने Scorpio N के प्रोडक्शन को बढ़ाया है। इस वजह से इसका वेटिंग पीरियड घटकर 35 से 40 सप्ताह का हो गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2023 17:37 IST
ख़ास बातें
  • इस SUV को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है
  • Scorpio N के प्राइसेज 13.26 लाख रुपये से 24.54 लाख रुपये के बीच हैं
  • इसमें 6 सीटर या 7 सीटर के विकल्प दिए गए हैं

यह SUV 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर डीजल इंजन के विकल्प में उपलब्ध है

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra & Mahindra के SUV की जोरदार डिमांड है। इनमें कंपनी की Scorpio N भी शामिल है। इस SUV को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि, इसके लिए वेटिंग पीरियड बहुत अधिक होने से बहुत से कस्टमर्स को निराशा हुई थी। कंपनी इस समस्या को दूर करने में जुटी है। इसके लिए Scorpio N के प्रोडक्शन को बढ़ाया जा रहा है। इस वजह से इसका वेटिंग पीरियड घटकर 35 से 40 सप्ताह हो गया है। 

Scorpio N के प्राइसेज 13.26 लाख रुपये से 24.54 लाख रुपये के बीच हैं। इसमें 6 सीटर या 7 सीटर के विकल्प दिए गए हैं। Scorpio-N को पांच वेरिएंट्स -  Z2, Z4, Z6, Z8 और Z8L में उपलब्ध कराया गया है। ये सभी वेरिएंट्स पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्पों में हैं। यह SUV 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर डीजल इंजन के विकल्प में उपलब्ध है। इसका पेट्रोल इंजन 197 bhp की अधिकतम पावर और 380 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 

इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने इलेक्ट्रिक SUV XUV400 को लॉन्च किया था। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज 450 किलोमीटर से कुछ अधिक की है। XUV400 का मुकाबला MG की ZS EV और Tata Motors की Nexon EV से है। इसके दो वेरिएंट्स -  EC और EL हैं। कंपनी जल्द ही इसका एक नया वर्जन लॉन्च कर सकती है। हाल ही में कंपनी ने XUV400 को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया था। इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग, क्रूज कंट्रोल और फॉग लैम्प जैसे फीचर्स मिलेंगे। XUV400 का प्राइस 15.99 लाख रुपये से 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। पिछले कुछ वर्षों में देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में बहुत सी ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने नए मॉडल लॉन्च कर रही हैं। महिंद्रा की योजना जल्द ही कुछ नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स भी लॉन्च करने की है। इस मार्केट में कंपनी का मुकाबला टाटा मोटर्स से है। टाटा मोटर्स के पास इस सेगमेंट में सबसे अधिक हिस्सेदारी है। महिंद्रा की यह पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV है। यह दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। 

इसे पांच कलर्स - आर्कटिंग ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेपाली ब्लैक और इनफिनिटी ब्लू में उपलब्ध कराया गया है। इसमें सैटिन कॉपर का डुअल टोन ऑप्शन भी होगा। कंपनी का दावा है कि नॉन-लग्जरी सेगमेंट में XUV400 में सबसे तेजी से स्पीड पकड़ने की क्षमता है। महिंद्रा का कहना है कि यह केवल 8.3 सेकेंड में 0-100 kmph की स्पीड पर पहुंच सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.