इलेक्ट्रिक कारों के लिए शुरू हुई लीजिंग सर्विस, बजट से लेकर लग्जरी कारों तक के ऑप्शन

Quiklyz ने कहा है कि वर्तमान में सब्सक्रिप्शन प्लेटफॉर्म पर ईवी का सबसे बड़ा पोर्टफोलियो है, जिसमें Mahindra, Tata Motors, Mercedes-Benz, MG Motors, Audi, Jaguar, Piaggio जैसे OEM के ई-थ्री और फोर-व्हीलर्स शामिल हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 जनवरी 2022 21:29 IST
ख़ास बातें
  • Quiklyz के पास Mahindra, Tata, MG Motors, Audi आदि के व्हीकल उपलब्ध
  • 21,399 रुपये प्रति माह के शुरुआती सब्सक्रिप्शन पर घर ला सकते हैं कार
  • इस सब्सक्रिप्शन में बीमा, मेंटेनेंस और रोड साइड असिस्टेंस खर्चें शामिल

Quiklyz के पास Mahindra, Tata Motors, Mercedes-Benz, MG Motors, Audi जैसे कई OEM के व्हीकल्स उपलब्ध हैं

महिंद्रा फाइनेंस (Mahindra Finance) की व्हीकल लीजिंग एंड सब्सक्रिप्शन ब्रांड Quiklyz का कहना है कि कंपनी ग्राहकों को लीजिंग और सब्सक्रिप्शन के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की बड़ी रेंज ऑफर करेगी। Quiklyz को पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था, और यह डिजिटल प्लेटफॉर्म रिटेल और कॉर्पोरेट दोनों तरह के ग्राहकों को सब्सक्रिप्शन पर गाड़ियां मुहैया कराती है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए आप चुनिंदा कार को खरीदे बिना उसे सब्सक्राइब कर इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे ग्राहकों का रजिस्ट्रेशन, बीमा, मेंटेनेंस जैसी चीजों पर समय और खर्चा बर्बाद नहीं होता है।

Quiklyz ने कहा है कि वर्तमान में सब्सक्रिप्शन प्लेटफॉर्म पर ईवी का सबसे बड़ा पोर्टफोलियो है, जिसमें Mahindra, Tata Motors, Mercedes-Benz, MG Motors, Audi, Jaguar, Piaggio जैसे OEM के ई-थ्री और फोर-व्हीलर्स शामिल हैं।
Advertisement

Quiklyz ने आगे कहा है कि कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में कुछ और EV जोड़ने की योजना भी बनाई है, क्योंकि उसका उद्देश्य अपने ग्राहकों को कई अच्छे EV सब्सक्रिप्शन प्रोडक्ट मुहैया कराना है।

प्लेटफॉर्म के अनुसार, ग्राहकों को अपनी गाड़ियों को दो से तीन वर्षों में अपग्रेड करने की सुविधा होगी। इससे ग्राहक आने वाले समय में नई इलेक्ट्रिक कार्स में आसानी से अपग्रेड कर सकेंगे।
Advertisement

इस प्रोग्राम के शुरुआती मासिक सब्सिक्रिप्शन की कीमत 21,399 रुपये है, जिसमें इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर मिलेगा। इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर के लिए 13,549 रुपये प्रति माह का शुरुआती सब्सक्रिप्शन होगा। इसमें बीमा, मेंटेनेंस और रोड साइड असिस्टेंस आदि खर्चे शामिल हैं।
Advertisement

महिंद्रा इलेक्ट्रिक के सीईओ सुमन मिश्रा ने कहा, "लीजिंग और सब्सक्रिप्शन हमारे इलेक्ट्रिक 3W के लिए विशेष रूप से नए युग के उद्यमों के लिए लोड सेगमेंट में महत्वपूर्ण चैनल बन रहे हैं। हम अपने ग्राहकों के लिए इस तरह के समाधान प्रदान करने के लिए Quiklyz के साथ काम करना जारी रखेंगे।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.