Mahindra की Scorpio-N, Thar और XUV700 हुई महंगी, जानें नए प्राइस

महिंद्रा की XUV700 के सात सीट और मैनुअल गियरबॉक्स वाले AX7 L पेट्रोल वेरिएंट का प्राइस 57,000 रुपये बढ़ गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 जनवरी 2024 20:49 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने XUV700 के प्राइस में सबसे अधिक बढ़ोतरी की है
  • XUV700 का प्राइस 13.99 लाख रुपये से 26.99 लाख रुपये के बीच है
  • Thar SUV के सभी वेरिएंट्स के प्राइसेज भी 35,000 रुपये तक बढ़ गए हैं

कंपनी की सेल्स में इन SUV की बड़ी हिस्सेदारी है

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra and Mahindra ने अपनी SUV Scorpio-N, Thar और XUV700 के प्राइस बढ़ा दिए हैं। इनके प्राइस 57,000 रुपये तक बढ़े हैं। कंपनी की सेल्स में इन SUV की बड़ी हिस्सेदारी है। XUV700 के प्राइस में सबसे अधिक बढ़ोतरी की गई है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, XUV700 के सात सीट और मैनुअल गियरबॉक्स वाले AX7 L पेट्रोल वेरिएंट का प्राइस 57,000 रुपये बढ़ गया है। इसके डीजल में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों में उपलब्ध समान वेरिएंट के प्राइस में 53,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, कंपनी ने इसके आठ वेरिएंट्स के प्राइस में कमी भी की है। इनमें पेट्रोल इंजन वाले एंट्री-लेवल के चार वेरिएंट्स का प्राइस 15,000 रुपये तक घट गया है। इसके पांच सीट और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाले AX5 डीजल वेरिएंट के प्राइस में सबसे अधिक 21,000 रुपये की कमी हुई है। XUV700 का प्राइस 13.99 लाख रुपये से 26.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। 

महिंद्रा ने Scorpio-N और Scorpio Classic के सभी वेरिएंट्स के प्राइस में बढ़ोतरी की है। इसके पेट्रोल इंजन वाले एंट्री-लेवल वेरिएंट का प्राइस 34,000 रुपये और डीजल इंजन वाले एंट्री-लेवल वेरिएंट का 24,000 रुपये बढ़ाया गया है। Scorpio-N को पांच वेरिएंट्स -  Z2, Z4, Z6, Z8 और Z8L में उपलब्ध कराया गया है। ये वेरिएंट्स पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्पों में हैं। इसके अलावा Thar SUV के सभी वेरिएंट्स के प्राइसेज भी 35,000 रुपये तक बढ़ गए हैं। इसका शुरुआती प्राइस 11.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। 

पिछले वर्ष कंपनी ने इलेक्ट्रिक SUV XUV400 को लॉन्च किया था। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज 450 किलोमीटर से कुछ अधिक की है। XUV400 का मुकाबला MG की ZS EV और Tata Motors की Nexon EV से है। इसके दो वेरिएंट्स -  EC और EL हैं। महिंद्रा ने XUV400 को नए फीचर्स के साथ अपडेट भी किया था। इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग, क्रूज कंट्रोल और फॉग लैम्प जैसे फीचर्स दिए गए हैं। महिंद्रा की योजना कुछ नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स भी लॉन्च करने की है। इस मार्केट में कंपनी का मुकाबला टाटा मोटर्स से है। पिछले कुछ वर्षों में देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में बहुत सी ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने मॉडल लॉन्च कर रही हैं। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 में मिल सकता है 6.59 इंच फ्लैट डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
  2. Realme P4R 5G vs Moto G37 Power vs Redmi 15 5G: कौन बेहतर?
  3. Motorola Edge 70 Pro+ की आज से सेल शुरू: 50MP के 4 कैमरे, 6500mAh बैटरी और 256GB स्टोरेज
  4. 8,000mAh की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Tecno Pova 8, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. गेमर्स की हो गई बल्ले-बल्ले! इस प्लेटफॉर्म पर फ्री मिल रहे हैं कई महंगे गेम्स, Final Fantasy 16 भी शामिल
#ताज़ा ख़बरें
  1. गेमर्स की हो गई बल्ले-बल्ले! इस प्लेटफॉर्म पर फ्री मिल रहे हैं कई महंगे गेम्स, Final Fantasy 16 भी शामिल
  2. 8,000mAh की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Tecno Pova 8, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Motorola Edge 70 Pro+ की आज से सेल शुरू: 50MP के 4 कैमरे, 6500mAh बैटरी और 256GB स्टोरेज
  4. लैपटॉप बैग में, Mouse जेब में! Logitech का नया Foldable Mouse हुआ लॉन्च
  5. क्या है सरकार का Project Ganga? गांव-गांव पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, युवाओं को मिलेगा रोजगार
  6. बिना कोई ऐप डाउनलोड किए डॉक्यूमेंट स्कैन कैसे करें? जानें आसान तरीका
  7. Vivo का Zeiss कैमरा सेटअप वाला प्रीमियम फोन ₹8,700 सस्ता, यहां मिलेगी ये धांसू डील!
  8. देश में मोदी सरकार के 12 वर्षों में मोबाइल डेटा की कॉस्ट 97 प्रतिशत घटी
  9. स्मार्ट फीचर्स और मोबाइल कनेक्टिविटी वाला Xiaomi Vacuum Cleaner लॉन्च, जानें कीमत
  10. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग में हुई गिरावट, मेमोरी पार्ट्स महंगे होने का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.