Mahindra के लिए सबसे अधिक डिमांड वाली SUV बनी Scorpio N और Classic

कंपनी ने इन SUV को पिछले वर्ष लॉन्च किया था। महिंद्रा को इन दोनों SUV के लिए प्रत्येक महीने लगभग 17,000 बुकिंग मिल रही हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 नवंबर 2023 21:45 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने इन SUV को पिछले वर्ष लॉन्च किया था
  • महिंद्रा की SUV पर फेस्टिव सीजन में भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है
  • XUV400 पर नवंबर में सबसे अधिक डिस्काउंट दिया जा रहा है

इन SUV के लिए कंपनी के पास 1.19 लाख बुकिंग हैं

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra & Mahindra को Scorpio N और Scorpio Classic के लिए जोरदार डिमांड मिल रही है। कंपनी ने इन SUV को पिछले वर्ष लॉन्च किया था। महिंद्रा को इन दोनों SUV के लिए प्रत्येक महीने लगभग 17,000 बुकिंग मिल रही हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन SUV की 1.19 लाख बुकिंग हैं। कंपनी के लिए दूसरी सबसे अधिक बिकने वाली SUV Thar है। महिंद्रा का कहना है कि इसके लिए प्रत्येक महीने लगभग 10,000 बुकिंग हो रही हैं। यह हार्ड-टॉप और सॉफ्ट-टॉप दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके अलावा Bolero और XUV700 के लिए लगभग समान बुकिंग मिल रही हैं और यह आंकड़ा लगभग 9,000 यूनिट्स का है। XUV700 के लिए कंपनी के पास लगभग 70,000 बुकिंग हैं। महिंद्रा की XUV300 और EV XUV400 को प्रत्येक महीने संयुक्त तौर पर लगभग 6,000 बुकिंग मिल रही हैं। 

महिंद्रा की SUV पर फेस्टिव सीजन में भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इन SUV में XUV400, XUV300, Bolero और Bolero Neo शामिल हैं। हालांकि, कंपनी ने  XUV700, Scorpio-N, Scorpio Classic और Thar पर डिस्काउंट की पेशकश नहीं की है। XUV400 पर नवंबर में सबसे अधिक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसका मुकाबला Tata Nexon.ev जैसे EV से होता है। इस पर वेरिएंट्स के अनुसार 1.5 लाख रुपये से 3.5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट है। इसके टॉप एंड वेरिएंट पर सबसे अधिक 3.5 लाख रुपये और मिड-ट्रिम वेरिएंट पर तीन लाख रुपये की छूट दी जा रही है। हाल ही में कंपनी ने XUV400 को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया था। 

XUV400 का प्राइस 15.99 लाख रुपये से 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। महिंद्रा ने XUV400 को पांच कलर्स - आर्कटिंग ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेपाली ब्लैक और इनफिनिटी ब्लू में उपलब्ध कराया है। इसमें सैटिन कॉपर का डुअल टोन ऑप्शन भी है। कंपनी का दावा है कि नॉन-लग्जरी सेगमेंट में XUV400 में सबसे तेजी से स्पीड पकड़ने की क्षमता है। यह केवल 8.3 सेकेंड में 0-100 kmph की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसकी टॉप स्पीड 150 kmph की है। इसके अलावा XUV300 पर 12. लाख रुपये के बेनेफिट दिए जा रहे हैं। इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 95,000 रुपये का सबसे अधिक डिस्काउंट है। XUV300 के W6 वेरिएंट को 80,000 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। इसमें महिंद्रा की ओर से लगभग 25,000 रुपये की मुफ्त एक्सेसरीज भी शामिल हैं। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
  2. Poco M8x 5G vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature मिल रहा ₹5000 से ज्यादा सस्ती कीमत में, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco M8x 5G vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. Xiaomi 18 Fold लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिल सकती है 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा!
  4. Samsung लाई दुनिया का पहला 16 इंच बड़ा 300Hz OLED डिस्प्ले पैनल, बदल सकता है लैपटॉप गेमिंग की दुनिया!
  5. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
  6. 5G सिग्नल रोक रहा है आपके किचन में यूज होने वाला Aluminium Foil? जानें इसके पीछे की कहानी
  7. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  8. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  9. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  10. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.