दिल्ली में महिलायों को Rs 2500 हर महीने, ऑनलाइन कर सकेंगे अप्लाई!

यदि आप भी इस योजना के बारे में अधिक जानकारी लेना चाहते हैं और जानना चाहते हैं कि Mahila Samridhi Yogna के लिए ऑनलाइन कैसे अप्लाई करें, तो हम इसकी सभी जानकारी नीचे दे रहे हैं:

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 मार्च 2025 19:48 IST
ख़ास बातें
  • योजना के तहत योग्य महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी
  • मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस योजना की औपचारिक शुरुआत करेंगी
  • सरकार सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक अकाउंट में यह राशि ट्रांसफर करेगी
दिल्ली सरकार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (शनिवार, 8 मार्च) के मौके पर महिला समृद्धि योजना (Mahila Samridhi Yogna) शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत योग्य महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस योजना की औपचारिक शुरुआत करेंगी, जिसके बाद पात्र महिलाएं अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगी। डॉक्यूमेंट्स के वैरिफिकेशन के बाद, सरकार सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक अकाउंट में यह राशि ट्रांसफर करेगी।

यदि आप भी इस योजना के बारे में अधिक जानकारी लेना चाहते हैं और जानना चाहते हैं कि Mahila Samridhi Yogna के लिए ऑनलाइन कैसे अप्लाई करें, तो हम इसकी सभी जानकारी नीचे दे रहे हैं:
 

किन महिलाओं को मिलेगा Rs 2500 का लाभ?

  • इस योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जो निम्नलिखित शर्तों को पूरा करती हैं:
  • दिल्ली की स्थायी निवासी हों।
  • 18 से 60 वर्ष के बीच की उम्र हो।
  • कोई सरकारी नौकरी न कर रही हों (न कार्यरत, न सेवानिवृत्त)।
  • परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से 3 लाख रुपये के बीच हो।
  • BPL (गरीबी रेखा से नीचे) या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) में आती हों।
 

महिला समृद्धि योजना में क्या-क्या मिलेगा?

  • हर महीने 2500 रुपये की सहायता राशि
  • सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर, कोई बिचौलिया नहीं
  • महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने की दिशा में बड़ा कदम
  • 8 मार्च को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में आधिकारिक लॉन्च
 

जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड (बैंक और मोबाइल नंबर से लिंक)
  • दिल्ली का निवास प्रमाण पत्र
  • BPL या EWS प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता नंबर
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
 

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

टीओआई के मुताबिक, महिला समृद्धि योजना का आधिकारिक पोर्टल जल्द शुरू किया जा सकता है। इच्छुक महिलाएं वहां अपना रजिस्ट्रेशन कराकर इस स्कीम का लाभ उठा सकेंगी। आवेदन करने के बाद डॉक्यूमेंट्स का वैरिफिकेशन होगा और योग्य महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की राशि उनके अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ola Electric की सेल्स में बढ़ोतरी, मई में बेचे 15,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स
  2. itel Aqua हुआ लॉन्च: ₹1,799 में भारत का इकलौता IP67 रेटिंग वाला फीचर फोन!
  3. Amazon Music Unlimited लॉन्च, अब कम दामों में मिलेगा जबरदस्त म्यूजिक अनुभव, यूट्यूब और Jio को कड़ी टक्कर
  4. 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला Huawei Nova 16 लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
  5. Huawei Nova 16 Ultra हुआ 200MP कैमरा, Kirin 9010S चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Acer Predator Helios 18 AI (2026) गेमिंग लैपटॉप 256GB RAM के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा वाला Samsung फोल्डेबल स्मार्टफोन
  8. बिजली जाने पर भी चलता रहेगा Wi-Fi! Portronics ने लॉन्च किया राउटर का UPS, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Music Unlimited लॉन्च, अब कम दामों में मिलेगा जबरदस्त म्यूजिक अनुभव, यूट्यूब और Jio को कड़ी टक्कर
  2. 9000mAh बैटरी 13MP कैमरा के साथ ASUS Pad (T3201) पेश, देखें कितना खास है टैबलेट
  3. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा वाला Samsung फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला Huawei Nova 16 लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
  5. Realme 16T 5G vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. अमेरिका ने AI चिप के एक्सपोर्ट पर पाबंदी का बढ़ाया दायरा, चीन को लगेगा झटका
  7. Ola Electric की सेल्स में बढ़ोतरी, मई में बेचे 15,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स
  8. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन....
  9. 3.2 करोड़ मच्छरों की फौज तैयार कर रहा Google, खुले में छोड़ने के लिए मांगी मंजूरी
  10. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.