• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • कल लॉन्‍च होगी महाराष्‍ट्र सरकार की पहली ई बस ‘शिवाई’, हरी झंडी दिखाएंगे रोडवेज के पहले कंडक्‍टर

कल लॉन्‍च होगी महाराष्‍ट्र सरकार की पहली ई-बस ‘शिवाई’, हरी झंडी दिखाएंगे रोडवेज के पहले कंडक्‍टर

अपने संचालन के 75 साल पूरे होने पर MSRTC एक जून से इस बस सर्विस को लॉन्‍च करने जा रहा है।

कल लॉन्‍च होगी महाराष्‍ट्र सरकार की पहली ई-बस ‘शिवाई’, हरी झंडी दिखाएंगे रोडवेज के पहले कंडक्‍टर

गौरतलब है कि 1 जून 1948 को पुणे-अहमदनगर रूट पर MSRTC की पहली बस सर्विस शुरू की गई थी।

ख़ास बातें
  • अपने संचालन के 75 साल पूरे होने पर यह सर्विस लॉन्‍च होगी
  • इस ई-बस को ‘शिवाई’ नाम दिया गया है
  • कल यानी बुधवार को MSRTC डायमंड जुबली ईयर में प्रवेश करेगी
विज्ञापन
देश के पब्‍लिक ट्रांसपोर्ट में इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स की संख्‍या बढ़ रही है। राज्‍य सरकारें भी इस सहूलियत भरे ट्रांसपोर्ट को अपना रही हैं। बीते दिनों हमने देखा था कि दिल्‍ली सरकार ने कई रूट्स पर इलेक्ट्रिक बसों की सर्विस को हरी झंडी दिखाई। अब महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) भी पुणे-अहमदनगर रूट पर अपनी पहली इलेक्ट्रिक बस लॉन्च करने जा रहा है। अपने संचालन के 75 साल पूरे होने पर MSRTC एक जून से इस बस सर्विस को लॉन्‍च करने जा रहा है। 

MSRTC की ओर से बताया गया है कि इस ई-बस को ‘शिवाई' नाम दिया गया है, जिसे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और अन्य वीआईपी की मौजूदगी में पुणे में MSRTC के रीजनल ऑफ‍िस के परिसर में लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि 1 जून 1948 को पुणे-अहमदनगर रूट पर MSRTC की पहली बस सर्विस शुरू की गई थी। कल यानी बुधवार को MSRTC डायमंड जुबली ईयर में प्रवेश करेगी। 

कल होने वाले आयोजन में 1 जून 1948 को पुणे-अहमदनगर मार्ग पर चलने वाली पहली बस के कंडक्टर लक्ष्मण केवेट MSRTC की पहली ई-बस ‘शिवाई' को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार निगम के रीजनल ऑफ‍िस परिसर में एक चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन भी करेंगे।

16,000 से अधिक बसों की फ्लीट के साथ MSRTC देश के सबसे बड़े पब्‍लिक ट्रांसपोर्ट उपक्रमों में से एक है। घाटे में चल रहा निगम मार्च कोविड महामारी के प्रकोप से पहले रोजाना 65 लाख से अधिक यात्रियों को उनकी डेस्टिनेशन तक पहुंचा रहा था। 

यह इलेक्ट्रिक बस 12 मीटर लंबी है, जिसमें 43 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। इसकी रोजाना 6 सर्विसेज ऑपरेट की जाएंगी। बताया गया है कि इस ई-बस की बैटरी क्षमता 322 kv है। यह 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। MSRTC अपने बेड़े में कुछ और ई-बसें जोड़ने जा रही है। यह प्रक्रिया फेज वाइज पूरी होगी।

BEST भी मुंबई में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए इलेक्ट्रिक बसों में बढ़ोतरी के लिए नया कदम उठा रही है। BEST ने ओलेक्ट्रा ग्रीन टेक की बिड्स को फाइनल कर लिया है। इसके अंतर्गत ओलेक्ट्रा 12 महीनों के समय में 2100 इलेक्ट्रिक बस सप्लाई करेगी। EVEY, जो की ओलेक्ट्रा ग्रीन टेक की सहायक कंपनी है, इन 2100 इलेक्ट्रिक बसों को या तो सीधे या अपने विशेष प्रयोजन वाहन के माध्यम से खरीदेगा। BEST का लक्ष्य 2023 के अंत तक अपने पोर्टफोलियो में मौजूद 50 प्रतिशत वाहनों को इलेक्ट्रिक करना है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »