आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा

Luminous PIXEL (PIXEL Q1200) अल्ट्रा कॉम्पैक्ट इनवर्टर भारत में लॉन्च कर दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 नवंबर 2026 06:39 IST
ख़ास बातें
  • Luminous PIXEL इनवर्टर की इंट्रोडक्ट्री कीमत ₹9,000 है।
  • Luminous PIXEL (PIXEL Q1200) का पावर आउटपुट 756W है।
  • Luminous PIXEL लिथियम आयन और लीड एसिड बैटरी के साथ कंपैटिबल है।

Luminous PIXEL (PIXEL Q1200) का पावर आउटपुट 756W है।

Photo Credit: Luminous

Luminous ने भारतीय बाजार में एक नया अल्ट्रा कॉम्पैक्ट इनवर्टर Luminous PIXEL (PIXEL Q1200) लॉन्च कर दिया है जो कि लिथियम आयन और लीड एसिड बैटरी का सपोर्ट करता है। PIXEL इनवर्टर साइज के मामले में किसी सामान्य इनवर्टर से 40% तक छोटा है और यह दो प्रकार की बैटरी टेक्नोलॉजी का सपोर्ट करता है। ल्यूमिनस पिक्सल सीरीज में मॉडिफाइड स्क्वाअर वेव टेक्नोलॉजी और हीटसिंक फ्री एडवांस्ड आर्किटेक्चर उपयोग किया गया है। इससे कॉम्पैक्ट डिजाइन में हाई पावर डेंसिटी और बेहतरीन परफॉरमेंस मिल पाती है। हीटसिंक फ्री डिजाइन डिवाइस को आसानी से चलाने में मदद करता है, इसके साथ कूल रखता है और लंबे समय तक परफॉरमेंस को भी सुनिश्चित करता है। आइए डिटेल से Luminous PIXEL इनवर्टर के बारे में जानते हैं।

Luminous PIXEL (PIXEL Q1200) Pricing & Availability

Advertisement

Luminous PIXEL इनवर्टर  की इंट्रोडक्ट्री कीमत ₹9,000 है, लेकिन एमआरपी ₹9,999 है। यह इनवर्टर बिक्री के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। कंपनी इसके साथ 3 साल की वारंटी भी प्रदान करती है।

Luminous PIXEL (PIXEL Q1200) Features & Specifications

Luminous PIXEL (PIXEL Q1200) का पावर आउटपुट 756W है और 900 VA रेटिंग दी गई है। स्क्वाअर वेव टेक्नोलॉजी वाले इस इनवर्टर में लिथियम आयन और लीड एसिड बैटरी की कंपैटिबिलिटी है। यह 1 बैटरी का सपोर्ट करता है। बैटरी वॉल्टेज की बात करें तो लीड एसिड में 12V और लिथियम आयन में 12.8V मिलती है।

Advertisement

यह 20% फास्ट चार्जिंग के साथ LVFC चार्जिंग टेक्नोलॉजी, SR एफिशिएंसी टेक्नोलॉजी, ABCC बैटरी लाइफ टेक्नोलॉजी से लैस है। इस इनवर्टर में हीटसिंक फ्री आर्किटेक्चर दिया गया है। इस घर में आसानी से फिट किया जा सकता है, क्योंकि साइज काफी कॉम्पैक्ट है। इसकी लंबाई 250 मिमी, चौड़ाई 155 मिमी, मोटाई 150 मिमी और वजन 9 किलो है। यह डीप टील, मैट ब्लू, रॉयल मरून और सब्टल बेज कलर में आता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Luminous Inverter, Compact Inverter

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹11 हजार से सस्ता मिल रहा 5000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन, जल्द करें लिमिटेड है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo vs Redmi Note 17 Pro 5G vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  2. ₹11 हजार से सस्ता मिल रहा 5000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन, जल्द करें लिमिटेड है डील
  3. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
  4. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
  5. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  6. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  7. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  8. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  9. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  10. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.