देश में 1 अक्टूबर से काफी कुछ बदलने वाला है, क्योंकि सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के नियमों को लेकर काफी बदलाव किए हैं।
1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर को लेकर ई-केवाईसी की डेडलाइन खत्म हो रही है।
Photo Credit: Pexels/Harsh Kukadiya
देश में 1 अक्टूबर से काफी कुछ बदलने वाला है, क्योंकि सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के नियमों को लेकर काफी बदलाव किए हैं। एलपीजी सिलेंडर बुकिंग और उस पर सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सब्सिडी को लेकर बदल गए है। सरकार ने अब LPG सिलेंडर बुकिंग के लिए बायोमैट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया है। आइए विस्तार से जानते हैं कि अब सिलेंडर बुकिंग करते वक्त क्या-क्या बदलने वाला है और किन चीजों पर आपको तुरंत ध्यान देने की जरूरत है।
पहले 30 जून थी डेडलाइन
एलपीजी ग्राहकों से पहले 30 जून तक ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया था। उसके बाद सरकार कई बार डेडलाइन में विस्तार करते हुए ग्राहकों को ई-केवाईसी करने के लिए मौके दिए थे। आपको बता दें कि 30 सितंबर से पहले यह डेडलाइन 13 सितंबर, 2026 थी। इससे पहले जुलाई, अगस्त में भी डेडलाइन की तारीख तय की गई थी।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर के दाम
अगर 30 सितंबर तक एलपीजी सिलेंडर को लेकर ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की जाती है तो ग्राहकों को घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी (वर्तमान में ₹210) नहीं मिलेगी।
ऐसे ग्राहकों पर असर होगा
घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलो) के दाम दिल्ली में ₹942, मुंबई में ₹941.50, कोलकाता में ₹968 और चेन्नई में ₹957.50 है।
वहीं कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 किलो) के दाम दिल्ली में ₹2,747.50 , मुंबई में ₹2,701, कोलकाता में ₹2,884 और चेन्नई में ₹2,916.50 है।
एलपीजी सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से नियम
1 अक्टूबर से एलपीजी बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार चाहती है कि असली और वैध ग्राहकों को सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर प्राप्त हो। इसके साथ-साथ घरेलू एलपीजी सिलेंडर का उपयोग कमर्शियल या फिर इंडस्ट्रियल उपयोग के लिए न हो। ऑयल मिनिस्ट्री ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों जैसे कि इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल को उन ग्राहकों की एलपीजी सब्सिडी को रोकने के लिए कहा है, जिन्होंने अभी तक अपना बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन पूरा नहीं किया है। नए नियम के तहत जिन ग्राहकों ने बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन पूरा नहीं किया है तो उनकी सब्सिडी को ऑथेंटिकेशन पूरा नहीं होने तक रोक दिया जाएगा।
जो ग्राहक पूरा नहीं करना चाहते BAA तो उनके लिए विकल्प
अगर जो एलपीजी ग्राहक BAA पूरा करने में इच्छुक नहीं है या सक्षम नहीं हैं तो उन्हें भी LPG मिल सकता है। उन्हें अपनी एलपीजी सिलेंडर कंपनी के डिजिटल चैनल जैसे कि कंज्यूमर वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप, वॉट्सएप चैटबॉट, आईवीआरएस या अन्य विकल्पों पर जाकर इसके लिए रजिस्टर करना पड़ेगा। इन ग्राहकों को कंपनी के पास स्थानीय उपलब्धता के आधार पर बिना किसी सब्सिडी के लागू बाजार मूल्य के आधार पर 5 किलो या 10 किलो के सिलेंडर में एलपीजी दी जाएगी।
कैसे करें ई-केवाईसी पूरा
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी