595 km रेंज वाली Lotus Eletre इलेक्ट्रिक SUV कार से उठा पर्दा, 257 kmph की टॉप स्पीड से होगी लैस

अपकमिंग Lotus Eletre 160 मील प्रति घंटा (करीब 257 किमी प्रति घंटा) की टॉप स्पीड के साथ आएगी और यह 0-60 मील प्रति घंटा (0-96 किमी प्रति घंटा) की स्पीड मात्र 2.90 सेकंड में पकड़ सकती है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 मार्च 2022 14:42 IST
ख़ास बातें
  • अपकमिंग Eletre 160 मील प्रति घंटा (करीब 257 किमी प्रति घंटा) की टॉप स्पीड
  • 0-96 किमी प्रति घंटा की स्पीड मात्र 2.90 सेकंड में पकड़ सकती है कार
  • ड्राइवर-असिस्ट सिस्टम के लिए कार LIDAR सिस्टम से लैस होगी

Lotus Eletre को कंपनी दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक Hyper-SUV कार बता रही है

ब्रिटिश कार निर्माता लोटस (Lotus) ने बीते बुधवार को अपनी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक कार (electric car) पेश की। इस इलेक्ट्रिक हाइपर SUV कार का नाम Lotus Eletre है। कंपनी का दावा है कि अपकमिंग Eletre 160 मील प्रति घंटा (करीब 257 किमी प्रति घंटा) की टॉप स्पीड पकड़ सकती है। इसके अलावा इसमें इतनी पावर है कि यह 0-60 मील प्रति घंटा (0-96 किमी प्रति घंटा) की स्पीड मात्र 2.90 सेकंड में पकड़ सकती है। 

Lotus ने अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए इस कार की सभी जानकारी दी है। अपकमिंग Lotus Eletre इलेक्ट्रिक कार को कंपनी दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक Hyper-SUV कार बता रही है। फिलहाल इसकी कीमत को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इतना स्पष्ट कर दिया गया है कि यह इलेक्ट्रिक कार 2023 में उपलब्ध होगी।
 

Lotus Eletre का डिज़ाइन काफी आकर्षक है। यह कुछ हद तक Lotus Emira स्पोर्ट्स कार की तरह लगती है। स्पेसिफिकेशन्स की सभी जानकारियों से फिलहाल पर्दा नहीं उठाया गया है, लेकिन इसकी रेंज और टॉप स्पीड की डिटेल जरूर दी गई है। जैसा कि हमने बताया, अपकमिंग Eletre 160 मील प्रति घंटा (करीब 257 किमी प्रति घंटा) की टॉप स्पीड के साथ आएगी और यह 0-60 मील प्रति घंटा (0-96 किमी प्रति घंटा) की स्पीड मात्र 2.90 सेकंड में पकड़ सकती है। Eletre को लेकर Lotus का दावा है कि इसकी फुल चार्ज रेंज 370 मील (करीब 595 किलोमीटर) है।
 

Eletre का इंटीरियर देखने लायक है। इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ मिलकर पूरा इंटीरियर इनोवेटिव गैजेट्स और खूबसूरत डिज़ाइन से लैस है। यह मार्केट में पहली कार होगी, जो LIDAR सिस्टम के साथ आएगी। इसका इस्तेमाल EV में ड्राइवर-असिस्ट सिस्टम के लिए किया जाता है। LIDAR ऑटोनोमस व्हीकल्स का मुख्य आधार बनने के लिए पूरी तरह से तैयार है, और Eletre में इसकी उपस्थिति प्रभावशाली है। कंपनी का कहना है कि कार के सिस्टम को समय-समय पर OTA अपडेट्स के जरिए और बेहतर बनाया जाएगा।
Advertisement

Lotus Eletre को चीन के वुहान स्थित कंपनी की नई प्रोडक्शन फैसेलिटी में बनाया जाएगा। शुरुआत में इस कार को घरेलू बाज़ार यूनाइडेट किंगडम के साथ-साथ चीन और यूरोप में उपलब्ध कराया जा सकता है। जैसा कि हमने बताया, इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी अगले साल से शुरू करने की बात कही गई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lotus, electric cars, Lotus Electric Cars
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.