• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • कोरोनावायरस के बाद अब चीनी रॉकेट हुआ आउट ऑफ कंट्रोल, धरती पर गिर सकता है कभी भी....

कोरोनावायरस के बाद अब चीनी रॉकेट हुआ आउट ऑफ कंट्रोल, धरती पर गिर सकता है कभी भी....

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि चीन का कोई रॉकेट अनियंत्रित हुआ हो। पिछली साल ठीक इसी महीने चीन के एक रॉकेट ने अपना नियंत्रण खोया था और वह पश्चिमी अफ्रीका के अटलांटिक महासागर में गिरा था।

कोरोनावायरस के बाद अब चीनी रॉकेट हुआ आउट ऑफ कंट्रोल, धरती पर गिर सकता है कभी भी....

Long March 5B को 28 अप्रैल को अंतरिक्ष के लिए रवाना किया गया था

ख़ास बातें
  • 28 अप्रैल को अंतरिक्ष के लिए रवाना किया गया था चीनी रॉकेट Long March 5B
  • मॉड्यूल छोड़ने के बाद आउट ऑफ कंट्रोल हुआ धरती में आने वाला हिस्सा
  • अब कभी भी और कही भी गिर सकता है मलबा
विज्ञापन
इस समय भारत समेत पूरी दुनिया कोरोनावायरस (Coronavirus) के कहर से जूझ रही है और अब कुछ देशों के सर पर एक और खतरे की टेंशन आ गई है। दरअसल, अंतरिक्ष में भेजे गए चीनी रॉकेट Long March 5B के धरती में वापस आने वाले हिस्से ने अपना नियंत्रण खो दिया है और वो किसी भी दिन वापस धरती पर अनियंत्रित अवस्था में ही प्रवेश कर सकता है। टेंशन इस बात की है कि अनियंत्रित होने की वजह से यह किसी भी जगह गिर सकता है। यदि यह आबादी वाले हिस्से में गिरता है, तो निश्चित तौर पर कई लोगों की जान जा सकती है। चीनी रॉकेट लॉन्ग मार्च 5बी का यह हिस्सा 100 फीट लंबा और 21 टन वज़नी बताया जा रहा है। 

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि चीन का कोई रॉकेट अनियंत्रित हुआ हो। पिछली साल ठीक इसी महीने चीन के एक रॉकेट ने अपना नियंत्रण खोया था और वह पश्चिमी अफ्रीका के अटलांटिक महासागर में गिरा था। Long March 5B Y2 फिलहाल धरती के चारों तरफ लो-अर्थ ऑर्बिट में चक्कर लगा रहा है और कई देशों की स्पेस एजेंसियों की नज़र लगातार इसके ऊपर बनी हुई है। यह धरती के ऊपर 170 किलोमीटर से 372 किलोमीटर की ऊंचाई के बीच है। इसकी स्पीड 25,490 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है।

बता दें कि चीन अपना खुद का स्पेस स्टेशन बना रहा है और यह रॉकेट 28 अप्रैल को इसी के लिए छोड़ा गया था। यूं तो Long March 5B ने अपना तय काम पूरा किया था। स्पेस में जाने के बाद इसने ले जाए गए मॉड्यूल को तय कक्षा में छोड़ दिया था, लेकिन वापस धरती पर आते समय इसने नियंत्रण खो दिया।

फिलहाल इसकी स्पीड और इसके एक्सिस को देखते हुए यह अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि यह धरती पर कहां और किस समय गिरेगा, लेकिन इसका सटीक अनुमान लगाना मुश्किल है। SpaceNews की रिपोर्ट में यूरोपियन स्पेस एजेंसी के स्पेस सेफ्टी प्रोग्राम ऑफिस के प्रमुख होल्गर क्राग ने कहा है कि इस समय यह बता पाना मुश्किल है कि इस रॉकेट का कितना हिस्सा बचकर धरती पर आएगा, लेकिन सामान्य तौर पर यह माना जाता है कि 17800 किलोग्राम वजनी कोर का 20 से 40 फीसदी हिस्सा जमीन तक आएगा या फिर समुद्र में गिरेगा। 

CNN की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका का कहना है कि उनकी नज़र लगातार इस रॉकेट पर बनी हुई है और यह इस वीकेंड यानी आने वाले दो से तीन दिनों में धरती पर गिर सकता है। अभी तक इसके न्यूयॉर्क, मैड्रिड और बीजिंग के आसपास गिरने के आसार है या फिर ऐसा भी हो सकता है कि यह दक्षिणी चिली और न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंग्टन के आसपास गिरे। हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि हार्वर्ड विश्वविद्यालय के एस्ट्रोफिजिक्स सेंटर केएक खगोल वैज्ञानिक जोनाथन मैकडॉवेल (Jonathan McDowell) का कहना है कि इससे डरने की जरूरत नहीं है। उनका कहना है कि इसका मलबा (डेब्री) कहा गिरेगा, इसका अंदाज़ा लगाना फिलहाल असंभव है, क्योंकि रॉकेट जिस गति से यात्रा कर रहा है - इस परिस्थिति में मामूली बदलाव ट्रेजेक्ट्री को पूरी तरह से बदल सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  6. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  7. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  8. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  9. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »