Lok Sabha Elections 2019 Google Doodle: गूगल ने डूडल बनाकर लोगों को कुछ यूं दिया वोटिंग का संदेश

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019): गूगल ने आज अपना डूडल (Google Doodle) लोकसभा चुनाव के नाम करते हुए मतदान करने की प्रक्रिया को समझाया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2019 11:23 IST
ख़ास बातें
  • Google Doodle में नीली स्याही को दर्शाया गया है
  • पोलिंग बूथ पर वोटिंग प्रक्रिया को जानें
  • पोलिंग बूथ में ले जा सकते हैं इनमें से कोई भी आईडी कार्ड

Lok Sabha Elections 2019 Google Doodle: गूगल ने डूडल बनाकर लोगों को कुछ यूं दिया वोटिंग का संदेश

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के पहले चरण को लेकर मतदान शुरू हो गया है। ऐसे में गूगल ने आज अपना डूडल (Google Doodle) लोकसभा चुनाव के नाम करते हुए मतदान करने की प्रक्रिया को समझाया है। जैसा कि हम सभी भलीभांति जानते हैं कि वोट देने के पश्चात उंगली पर नीली स्याही लगाई जाती है। गूगल डूडल (India Elections 2019) में भी इसी नीली स्याही को दर्शाया गया है। आज यानी 11 अप्रैल 2019 से 19 मई तक सात चरण में लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) होने हैं।  गूगल डूडल (Lok Sabha Elections 2019) पर क्लिक करने के बाद आपको सर्च बार में how to vote #India लिखा नज़र आएगा। यहां आपको Lok Sabha Elections 2019 में वोट देने से संबंधित कुछ अहम जानकारियां मिलेंगी।
 

पोलिंग बूथ पर वोटिंग प्रक्रिया को जानें

1) सबसे पहले पोलिंग अधिकारी वोटर लिस्ट में आपका नाम और फिर आईडी प्रूफ चेक करेगा।
2) इसके बाद दूसरा अधिकारी आपकी उंगली पर नीली स्याही लगाएगा और फिर आपको एक स्लिप मिलेगी। केवल इतना ही नहीं, आपको फॉर्म 17ए पर भी हस्ताक्षर करना होगा।
3) इसके बाद तीसरे पोलिंग अधिकारी को आपने स्लिप देनी है और फिर आपको नीली स्याही वाली उंगली दिखानी होगी। इसके बाद पोलिंग बूथ की और जाएंगे।
4) इसके बाद EVM मशीन पर अपनी पसंद के उम्मीदवार के आगे दिख रहे चुनाव चिन्ह पर बटन दबाएं। ऐसा करने के पश्चात आपको एक आवाज़ सुनाई देगी।
5) बटन दबाने के बाद VVPAT मशीन की ट्रांसपेरेंट विंडो में स्लिप को चेक करें। इसमें आपको उम्मीदवार का सीरियल नंबर, नाम, चिन्ह आदि अहम जानकारी नज़र आएंगी, यह जानकारी केवल 7 सेकेंड तक ही दिखाई देंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके बाद स्लिप खुद-ब-खुद सील हुए VVPAT बॉक्स में चली जाएगी।
6) अगर आपको कोई उम्मीदवार पसंद नहीं है तो आप ऐसी स्थिति में चाहें तो EVM मशीन पर दिख रहे NOTA (None of the Above) बटन को भी दबा सकते हैं। यह EVM में सबसे आखिरी बटन होता है।
7) अधिक जानकारी के लिए वोटर गाइड http://ecisveep.nic.in/ को देखें।
Advertisement

ध्यान दें- पोलिंग बूथ में मोबाइल फोन, कैमरा या किसी भी प्रकार के गैजेट को ले जाना की मनाही है।
 

आईडी कार्ड (Identity Card)

वोटर अपने साथ पोलिंग बूथ पर मान्यता-प्राप्त किसी भी आईडी कार्ड को ले जा सकते हैं। वोटर आईडी कार्ड का होना अनिवार्य नहीं है। नीचे बताए गए किसी भी आईडी कार्ड को अपने साथ ले जा सकते हैं:
Advertisement

1) EPIC (वोटर आईडी कार्ड)
2)  पासपोर्ट (Passport)
3) ड्राइविंग लाइसेंस
Advertisement
4) सेंट्रल/स्टेट सरकार/पब्लिक लिमिटेड कंपनी द्वारा जारी सर्विस आईडी कार्ड जिस पर कर्मचारी की फोटो लगी हो
5) बैंक/पोस्ट ऑफिस द्वारा जारी पासबुक जिस पर तस्वीर लगी हो
6) पैन कार्ड (PAN Card)
7) MNREGA जॉब कार्ड (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम)
Advertisement
8) श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय की स्कीम के अंतर्गत जारी हेल्थ इंश्योरेंस स्मार्ट कार्ड
9) पेंशन दस्तावेज जिस पर तस्वीर लगी हो
10) एमपी/एमएलए/एमएलसी को जारी ऑफिशियल आईडी कार्ड
11) आधार कार्ड
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  2. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  3. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hero Motocorp ने लॉन्च किया Vida VX2 Go FB, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  3. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  4. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  5. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  7. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  8. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  9. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  10. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.