LinkedIn यूजर्स सावधान: 70 करोड़ यूजर्स का पर्सनल डेटा लीक

LinkedIn के डेटा पर हैकर्स द्वारा बड़ा हाथ साफ किया गया है। एक नए डेटा सेंध मामले में 70 करोड़ से अधिक यूजर्स के LinkedIn डेटा को कथित तौर पर लीक किया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 30 जून 2021 17:06 IST
ख़ास बातें
  • Dark Web पर 700 मिलियन यूजर्स का नया डेटासेट सेल पर है।
  • Restore Privacy द्वारा डार्क वेब पर देखी गई यह लिस्टिंग।
  • LinkedIn ने कहा कि नेटवर्क को स्क्रैप करने से हासिल की गई जानकारी।

अप्रैल में लिंक्डइन ने 500 मिलियन यूजर्स को प्रभावित करने वाले इस डेटा लीक की पुष्टि की।

LinkedIn के डेटा पर हैकर्स द्वारा बड़ा हाथ साफ किया गया है। एक नए डेटा सेंध मामले में 70 करोड़ से अधिक यूजर्स के LinkedIn डेटा को कथित तौर पर लीक किया गया है। LinkedIn के कुल 756 मिलियन यूजर्स हैं जिसका अर्थ है कि इस नई सेंध में 92 प्रतिशत से अधिक यूजर्स के डेटा से समझौता किया गया है।

एक अज्ञात हैकर द्वारा प्राप्त किए गए नए डेटासेट में LinkedIn यूजर्स की पर्सनल डीटेल्स शामिल हैं, जिसमें फोन नंबर, फिजिकल एड्रेस, जियोलोकेशन डेटा और अनुमानित वेतन शामिल हैं। अप्रैल में लिंक्डइन ने 500 मिलियन यूजर्स को प्रभावित करने वाले इस डेटा लीक की पुष्टि की। इसमें व्यक्तिगत विवरण जैसे ईमेल पता, फोन नंबर, कार्यस्थल की जानकारी, पूरा नाम, अकाउंट आईडी, उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स के लिंक और जेंडर डीटेल्स ऑनलाइन लिस्ट किए गए थे।
Advertisement

वहीं LinkedIn का कहना है कि उसे डेटा ब्रीच का सामना नहीं करना पड़ा बल्कि नेटवर्क को स्क्रैप करने से ये जानकारी प्राप्त हुई। ईमेल के द्वारा भेजे गए एक बयान में LinkedIn ने गैजेट्स 360 को बताया: "हम अभी भी इस मुद्दे की जांच कर रहे हैं, हमारा प्रारंभिक विश्लेषण इंगित करता है कि डेटासेट में LinkedIn से स्क्रैप की गई जानकारी के साथ-साथ अन्य स्रोतों से प्राप्त जानकारी भी शामिल है। यह एक LinkedIn डेटा ब्रीच नहीं था और हमारी जांच ने निर्धारित किया है कि किसी भी प्राइवेट LinkedIn मेंबर का डेटा एक्सपोज़ नहीं हुआ था। LinkedIn से डेटा स्क्रैप करना हमारी सेवा की शर्तों (Terms of Service) का उल्लंघन है और हम यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं कि हमारे यूजर्स की गोपनीयता सुरक्षित रहे।"

Dark Web पर 700 मिलियन यूजर्स का नया डेटासेट भी सेल पर है, जिसमें हैकर ने खरीदारों के लिए 1 मिलियन यूजर्स का एक सैम्पल सेट पोस्ट किया है। Restore Privacy ने सबसे पहले इस लिस्टिंग को डार्क वेब पर देखा और सैंपल डेटा को 9to5Google द्वारा क्रॉस-वेरिफाई किया गया। डार्क वेब पर प्रकाशित किए गए सैम्पल डेटासेट में ईमेल पते, पूरा नाम, फोन नंबर, फिजिकल एड्रेस, जियोलोकेशन रिकॉर्ड, LinkedIn यूजरनेम और प्रोफ़ाइल यूआरएल, अनुमानित वेतन, व्यक्तिगत और पेशेवर अनुभव/बैकग्राउंड, लिंग और सोशल मीडिया के अकाउंट्स और यूजरनेम की जानकारी शामिल है। 
Advertisement
9to5Google सीधे हैकर के पास पहुंचा जो कहता है कि लोगों द्वारा साइट पर अपलोड की गई जानकारी को निकालने के लिए लिंक्डइन एपीआई (LinkedIn API) का उपयोग करके डेटा प्राप्त किया गया था। डेटासेट में पासवर्ड शामिल नहीं है लेकिन जानकारी अभी भी बहुत मूल्यवान है। यह यूजर्स की पहचान की चोरी या फ़िशिंग प्रयासों के लिए इस्तेमाल की जा सकती है। 

अपने डेटा की सुरक्षा के लिए, आपके द्वारा उपयोग किए जाने वाले ऐप्स की सुरक्षा गोपनीयता सेटिंग्स को देखना बहुत जरूरी है। यह सुनिश्चित करें कि ये ठीक से सेट अप किए गए हों। सुनिश्चित करें कि आपने एक मजबूत पासवर्ड सेट किया हो और उन्हें बार-बार बदलने की आदत भी डालें। साथ ही जहां कहीं भी उपलब्ध हो, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) को लागू करें और अज्ञात लोगों से, विशेष रूप से LinkedIn और Facebook पर, कनेक्शन स्वीकार न करें। यदि आपका ईमेल पता डेटा लीक का हिस्सा है, तो नोटिफिकेशन पाने के लिए हैव आई बीन प्वॉड (Have I Been Pwned) जैसी साइट्स की सदस्यता लें।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: LinkedIn, LinkedIn account
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.