अब रोबोट वैक्यूम खुद भी करेगा अपनी सफाई! LG ने लॉन्च किया दुनिया का पहला Dual Steam मॉडल

LG ने HomeBot AI Objet Collection RONi Robot Vacuum लॉन्च किया है। इसमें 100°C स्टीम क्लीनिंग, AI ऑब्जेक्ट रिकग्निशन, 30W सक्शन पावर और LG ThinQ ऐप सपोर्ट मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 जून 2026 11:21 IST
ख़ास बातें
  • 100°C स्टीम से मॉप और डॉकिंग स्टेशन की सफाई
  • AI की मदद से 120+ ऑब्जेक्ट्स की पहचान
  • 30W सक्शन पावर और LG ThinQ ऐप सपोर्ट

Photo Credit: LG

LG ने दक्षिण कोरिया में अपना नया HomeBot AI Objet Collection RONi रोबोट वैक्यूम लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे Hidden Station और Objet Station नाम के दो वेरिएंट्स में पेश किया है। नए रोबोट वैक्यूम की सबसे बड़ी खासियत 100°C स्टीम क्लीनिंग सिस्टम है, जो कंपनी के मुताबिक रोबोट और उसके डॉकिंग स्टेशन दोनों की सफाई करता है। इसके अलावा इसमें AI ऑब्जेक्ट रिकग्निशन, 30W सक्शन पावर और LG ThinQ ऐप सपोर्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

LG HomeBot AI Objet Collection RONi की कीमत 2.19 मिलियन कोरियन वॉन (करीब 1.34 लाख रुपये) रखी गई है। Hidden Station और Objet Station दोनों वेरिएंट्स इसी कीमत में उपलब्ध होंगे। इसकी बिक्री 2 जुलाई से दक्षिण कोरिया में LG Best Shop, LG के ऑनलाइन स्टोर और Coupang के जरिए शुरू होगी। फिलहाल कंपनी ने अन्य देशों में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो HomeBot AI Objet Collection RONi में 30W सक्शन पावर और 180rpm पर घूमने वाले मॉप पैड्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, इसका एक्सटेंडेबल साइड ब्रश कोनों तक पहुंचकर सफाई कर सकता है, जबकि डुअल-ब्रश डिजाइन बालों के उलझने की समस्या को कम करता है।

रोबोट वैक्यूम में AI ऑब्जेक्ट रिकग्निशन टेक्नोलॉजी दी गई है, जो आठ सेंसर की मदद से 120 से ज्यादा तरह की चीजों की पहचान कर सकती है। इनमें केबल, गमले और पालतू जानवरों का वेस्ट जैसी चीजें शामिल हैं। LG ThinQ ऐप के जरिए यूजर्स को रास्ते में मौजूद रुकावटों की जानकारी भी मिलती है और रुकावट हटने के बाद रोबोट अपने-आप छूटे हुए हिस्से की सफाई पूरी कर सकता है।

कंपनी के मुताबिक, यह दुनिया का पहला ऐसा रोबोट वैक्यूम है, जिसमें 100 डिग्री सेल्सियस स्टीम सिस्टम दिया गया है। मॉपिंग के दौरान स्टीम जिद्दी दाग हटाने में मदद करती है, जबकि सफाई पूरी होने के बाद डॉकिंग स्टेशन 100°C स्टीम और गर्म पानी से मॉप को साफ करता है। LG का दावा है कि इससे चार तरह के सामान्य हानिकारक बैक्टीरिया का 99.99% तक सफाया किया जा सकता है। इसके बाद वार्म एयर ड्राइंग सिस्टम मॉप को सुखाने का काम करता है।

Advertisement

प्राइवेसी के लिए इसमें LG Shield सिक्योरिटी सिस्टम दिया गया है, जो डेटा को एन्क्रिप्ट करके सुरक्षित रखता है। वहीं कैमरा सफाई पूरी होने के बाद डॉकिंग स्टेशन के बंद दरवाजे के पीछे छिप जाता है। Hidden Station वेरिएंट को किचन सिंक के नीचे फिट किया जा सकता है, जबकि Objet Station को साइड टेबल की तरह घर में कहीं भी रखा जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.