LG ने मेड इन इंडिया AC भारत में किए लॉन्च, खास फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ

LG Essential कंपनी के मेड इन इंडिया AC हैं जो खासतौर पर भारतीय घरों के लिए डिजाइन किए गए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 फरवरी 2026 18:56 IST
ख़ास बातें
  • इनमें Smart Inverter कम्प्रेसर लगा है।
  • एसी में 6-in-1 कनवर्टिबल मोड मिलता है।
  • इनमें चिलचिलाती गर्मी के लिए खास VIRAAT मोड दिया गया है।

LG ने भारत में एयर कंडीशनर (AC) की नई सीरीज LG Essential को लॉन्च किया है।

Photo Credit: LG

LG ने भारत में एयर कंडीशनर (AC) की नई सीरीज लॉन्च की है। कंपनी ने नए Essential Series के एसी मार्केट में पेश किए हैं। ये कंपनी के मेड इन इंडिया AC हैं जो खासतौर पर भारतीय घरों के लिए डिजाइन किए गए हैं। कंपनी का कहना है कि एसी को भारतीय मौसम और परिस्थितियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इनमें Smart Inverter कम्प्रेसर लगा है। एसी में 6-in-1 कनवर्टिबल मोड मिलता है। ये बिजली बचाते हैं और VIRAAT मोड जैसा हाई परफॉर्मेंस मोड भी दिया गया है। कंपनी के अनुसार इनमें 100% कॉपर ट्यूब लगी है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 

LG Essential Series air conditioners price

LG Essential सीरीज के एयर कंडीशनर की भारत में कीमत का खुलासा कंपनी ने अभी तक नहीं किया है। जल्द ही कंपनी इनकी कीमत से पर्दा उठा सकती है। 

Advertisement

LG Essential Series air conditioners Specifications

इनमें Smart Inverter कम्प्रेसर लगा है। एसी में 6-in-1 कनवर्टिबल मोड मिलता है। ये बिजली बचाते हैं और VIRAAT मोड जैसा हाई परफॉर्मेंस मोड भी दिया गया है। कंपनी के अनुसार इनमें 100% कॉपर ट्यूब लगी है। ये कंपनी की वेरिएबल टोनेज तकनीकी से लैस हैं जो फास्ट कूलिंग करते हैं, वह भी बिना अधिक शोर किए। कहा गया है कि एसी में Gold Fin+ कोटिंग लगी है। इनमें स्टेबलाइजर की जरूरत भी नहीं पड़ती है। 

LG Essential सीरीज के एसी भारत के ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) स्टार रेटिंग मानदंडों का पालन करते हैं। कंपनी ने इनवर्टर कम्प्रेसर के साथ 10 साल की वारंटी देने का दावा किया है। इनमें 6 तरह के ऑपरेटिंग मोड मिलते हैं जो यूजर की कूलिंग और एनर्जी जरूरतों के अनुसार काम करते हैं। डायट मोड पावर खपत को कम करता है। एक्टिव एनर्जी कंट्रोल मोड में आपको चार तरह के पावर मैनेजमेंट मोड में से चुनने का विकल्प मिल जाता है। 

Advertisement

चिलचिलाती गर्मी के लिए खास VIRAAT मोड दिया गया है जो इसकी कूलिंग क्षमता को 109 प्रतिशत तक बढ़ा देता है। स्मार्ट केयर मोड में टम्परेचर और एयरफ्लो को एसी खुद एडजस्ट कर लेता है। यह यूसेज पैटर्न को फॉलो करता है और भीतरी वातावरण को ध्यान में रखकर एडजस्ट कर सकता है। कंपनी के अनुसार, यह उन एरिया में भी बखूबी काम कर सकता है जहां बिजली सप्लाई बार-बार जाती रहती है। यह स्टेबलाइजर के बिना भी चल सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  5. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  5. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  8. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  9. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.