Lexus ने लॉन्च की 2 करोड़ रुपये की लग्जरी कार LM 350h, भीतर हैं 48 इंच TV, 23 स्पीकर साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स

इसमें 2.5 लीटर का 4 सिलेंडर हाइब्रिड इंजन लगा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 मार्च 2024 20:44 IST
ख़ास बातें
  • Lexus LM 350h की भारत में कीमत 2 करोड़ रुपये से शुरू है।
  • 7 सीटर मॉडल को 2.5 करोड़ रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • इसमें 2.5 लीटर का 4 सिलेंडर हाइब्रिड इंजन लगा है।

Lexus LM 350h की भारत में कीमत 2 करोड़ रुपये से शुरू है।

Photo Credit: Lexus

Lexus India ने भारत में अपनी नई MPV लॉन्च की है। यह एक लग्जरी कार है जिसका नाम Lexus LM 350h है। कार को चार सीटर, और 7 सीटर वर्जन में लॉन्च किया गया है। यह कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल है और लेक्सस द्वारा पेश की गई सबसे महंगी कार है। आइए जानते हैं इसकी कीमत क्या है, और कौन से खास फीचर्स इसमें दिए गए हैं। 
 

Lexus LM 350h price in India

Lexus LM 350h की भारत में कीमत 2 करोड़ रुपये से शुरू है। इसका 4 सीटर वर्जन 2 करोड़ रुपये में आता है, जबकि 7 सीटर कार को 2.5 करोड़ रुपये में खरीदा जा सकता है। 
 

Lexus LM 350h specifications

Lexus LM 350h के फीचर्स की बात करें तो इसमें 2.5 लीटर का 4 सिलेंडर हाइब्रिड इंजन लगा है। यह सेल्फ चार्जिंग इंजन है जिसके साथ eCVT गियरबॉक्स की पेअरिंग दी गई है। यह 250 होर्स पावर की पीक पावर जेनरेट करता है और 239Nm टॉर्क पैदा करता है। इसमें निकल धातु की हाईड्राइड बैटरी लगी है। इसमें Lexus E-Four ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है। 

Photo Credit: Lexus India

कार में एक बड़ा स्पिंडल ग्रिल दिया गया है। एलईडी हैडलैंप हैं जो कि काफी स्लीक डिजाइन में आते हैं। फ्रंट में इसमें फॉग लैम्प के लिए वर्टिकल हाउसिंग डिजाइन है। टेल साइड की बात करें तो कार में फुल विड्थ का टेल लाइट सेटअप है। कंपनी ने लोगो न देकर Lexus को शब्दों में उकेरा है। इंटीरियर की बात करें तो Lexus LM 350h में फ्रंट और रियर पैसेंजर कम्पार्टमेंट में सेपरेशन किया गया है। दोनों कम्पार्टमेंट अलग अलग हैं। इसमें डिम हो सकने वाला एक ग्लास पैनल भी दिया गया है। इसे घटाया और बढ़ाया जा सकता है। इसमें एयरलाइन स्टाइल की सीट दी गई हैं। भीतर 48 इंच का टीवी है, साथ में 23 स्पीकर वाला सराउंड साउंड सिस्टम मौजूद है। पिलो-स्टाइल का हेडरेस्ट सीटों पर दिया गया है। कुल मिलाकर कंपनी ने इसे फुल लग्जरी व्हीकल बनाने की कोशिश की है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  2. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  3. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  4. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  5. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  6. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  7. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  10. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.