717 km की रेंज वाली Leapmotor C01 इलेक्ट्रिक कार पेश, 3 सेकंड में पकड़ेगी 100 kmph की स्पीड

C01 में मौजूद इलेक्ट्रिक मोटर 542 hp की मैक्सिमम पावर जनरेट करती है और इसमें मौजूद बैटरी पैक की क्षमता 90 kWh है, जिनकी बदौलत यह इलेक्ट्रिक कार 0-100 kmph की रफ्तार मात्र 3 सेकंड में पकड़ सकती है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 मई 2022 15:41 IST
ख़ास बातें
  • यह इलेक्ट्रिक कार 0-100 kmph की रफ्तार मात्र 3 सेकंड में पकड़ सकती है
  • सिंगल चार्ज में करीब 717 किलोमीटर की रेंज निकाल सकती है Leapmotor C01
  • इस EV की शुरुआती कीमत 1,80,000 युआन (करीब 20.6 लाख रुपये) होगी

Leapmotor C01 की शुरुआती कीमत 1,80,000 युआन (करीब 20.6 लाख रुपये) होगी

Leapmotor एक चीनी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी है, जिसने हाल ही में अपनी नई C01 इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस कार से पर्दा उठाया। इस इलेक्ट्रिक कार को Tesla की इलेक्ट्रिक कार का जबरदस्त प्रतिद्वंदी माना जा रहा है, क्योंकि यह इलेक्ट्रिक कार दमदार पावर के साथ-साथ एडवांस लेवल के फीचर्स से लैस आती है। कंपनी का दावा है कि Leapmotor C01 केवल तीन सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। लीपमोटर सी01 इलेक्ट्रिक व्हीकल को Tesla Model S Plaid का जबरदस्त प्रतिद्वंदी माना जा रहा है।

चीनी मीडिया कंपनी Pandaily के अनुसार, Leapmotor C01 इलेक्ट्रिक कार चीन में पांच ट्रिम्स के साथ 1,80,000 युआन (करीब 20.6 लाख रुपये) की शुरुआती कीमत में उपलब्ध होगी और इसका टॉप मॉडल 2,70,000 युआन (करीब 30.9 लाख रुपये) कीमत में बेचा जाएगा। फिलहाल इसके चीन से बाहर की मार्केट में उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement

C01 के पावरट्रेन की बात करें, तो इसमें मौजूद इलेक्ट्रिक मोटर 542 hp की मैक्सिमम पावर जनरेट करती है और इसमें मौजूद बैटरी पैक की क्षमता 90 kWh है, जिनकी बदौलत यह इलेक्ट्रिक कार 0-100 kmph की रफ्तार मात्र 3 सेकंड में पकड़ सकती है और सिंगल चार्ज में करीब 717 किलोमीटर की रेंज निकाल सकती है। हालांकि, बेस वेरिएंट की रेंज 500 किलोमीटर के आसपास बताई गई है। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि बेस वेरिएंट में कितनी क्षमता का बैटरी पैक दिया गया है।
 

इस ईवी के अंदर तीन बड़ी स्क्रीन हैं, जिनमें से एक इंट्रूमेंट क्लस्टर का काम करती है, एक इंफोटेनमेंट सिस्टम है और एक को-पैसेंजर के लिए इंफोटेनमेंट डिस्प्ले के रूप में काम करती है। इसके अलावा, EV में चारों ओर 28 सेंसर हैं और 23 से अधिक ऑटोनॉमस ड्राइविंग फीचर्स हैं। 
Advertisement

कार को इस साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। Leapmotor का कहना है कि इस कार की प्री-बुकिंग जल्द शुरू की जाएगी। कंपनी के पोर्टफोलियो में यह पहली इलेक्ट्रिक कार नहीं है। कंपनी पहले से C11 और T03 इलेक्ट्रिक कारों को बेचती आ रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  5. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  6. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.