Layoffs 2026: AI की दौड़ में नौकरियां जा रही हैं? 1 महीने में 45,800 जॉब गईं, 87% केवल टेक से!

टेक सेक्टर में मार्च 2026 में 45,800 कर्मचारियों की छंटनी। AI निवेश के चलते बढ़ा layoffs ट्रेंड।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2026 15:16 IST
ख़ास बातें
  • मार्च 2026 में 45,800 कर्मचारियों की नौकरी गई
  • 30,000 कर्मचारी केवल टेक इंडस्ट्री से थें
  • लिस्ट में सबसे आगे Oracle, Dell और Meta शामिल

Photo Credit: Pixabay/ Mohamed Hassan

Layoffs 2026: ग्लोबल टेक इंडस्ट्री एक बार फिर बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। महामारी के दौरान जहां कंपनियों ने तेजी से हायरिंग की थी, वहीं अब उसी इंडस्ट्री में बड़े पैमाने पर छंटनी देखने को मिल रही है। मार्च 2026 टेक कर्मचारियों के लिए पिछले कुछ सालों का सबसे मुश्किल महीना साबित हुआ है। लेटेस्ट डेटा के मुताबिक सिर्फ एक महीने में करीब 45,800 कर्मचारियों की नौकरी गई है, जो अलग-अलग इंडस्ट्री से थीं। कंपनियां अब अपने खर्च को AI, डेटा सेंटर और चिप्स जैसे क्षेत्रों में शिफ्ट कर रही हैं, जिससे हेडकाउंट कम किया जा रहा है।

Layoffs ट्रैकर Layoffs.fyi के मुताबिक मार्च में बड़े स्तर पर छंटनी की घोषणा हुई, जिसमें अलग-अलग इंडस्ट्री से खबर लिखते समय तक 45,800 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा चुका था। वहीं, यदि केवल टेक इंडस्ट्री की बात करें, तो आंकड़ा चौंकाता है, क्योंकि मार्च महीने में केवल टेक कंपनियों ने 38,000 से ज्यादा छंटनी की हैं। 

डेटा यह भी दिखाता है कि 1 जनवरी से 29 अप्रैल के बीच करीब 98 टेक कंपनियों ने मिलकर 92,272 कर्मचारियों को बाहर किया है। यह ट्रेंड बताता है कि कंपनियां अब कम कर्मचारियों के साथ ज्यादा ऑटोमेशन और AI पर फोकस कर रही हैं।

इस लेटेस्ट वेव में कई बड़े नाम भी शामिल हैं। Oracle में ग्लोबल लेवल पर करीब 30,000 कर्मचारियों को प्रभावित किया गया है, जिनमें से लगभग 12,000 भारत में बताए जा रहे हैं। Dell ने भी अपने 11,000 कर्मचारियों को लेऑफ किया है। वहीं, लिस्ट में Epic Games और Atlassian भी शामिल हैं, जिन्होंने मार्च महीने में क्रमश: 1,000 और 1,600 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है।

वहीं, हालिया रिपोर्ट्स बताती है कि Meta ने आने वाले समय में करीब 8,000 नौकरियां कम करने की योजना बनाई है। वहीं Microsoft अपने अमेरिकी वर्कफोर्स के लगभग 7 प्रतिशत कर्मचारियों के लिए वॉलंटरी रिटायरमेंट प्रोग्राम लेकर आया है, जिससे आगे और छंटनी की संभावना जताई जा रही है। वहीं Block ने भी अपने वर्कफोर्स में कटौती की योजना का खुलासा किया है, जिससे हजारों कर्मचारियों पर असर पड़ा है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  2. भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.