'कितने आदमी थे': गब्बर सिंह के सवाल का गूगल ने कुछ ऐसे दिया जवाब...

'Kitne Aadmi The': शोले (Sholay) के किरदार और इसके आइकॉनिक डायलॉग ने अपनी इतनी गहरी छाप हम सभी के जेहन पर छोड़ी है कि आज भी इन्हें याद किया जाता है।

'कितने आदमी थे': गब्बर सिंह के सवाल का गूगल ने कुछ ऐसे दिया जवाब...

'कितने आदमी थे': गब्बर सिंह के सवाल का गूगल ने कुछ ऐसे दिया जवाब...

ख़ास बातें
  • शोले में कई आइकॉनिक डायलॉग थे जैसे कि "कितने आदमी थे" आदि
  • गब्बर सिंह के इस लोकप्रिय डायलॉग का गूगल ने कुछ यूं दिया जवाब
  • "कितने आदमी थे" लिखने पर गूगल पर 2 लिखा नज़र आ रहा है
विज्ञापन
"कितने आदमी थे" (Kitne aadmi the) सन् 1975 में रिलीज़ हुई फिल्म शोले (Sholay) का यह प्रसिद्ध डायलॉग आज भी हम सभी के जेहन में घूमता है। शोले (Sholay) के किरदार और इसके आइकॉनिक डायलॉग ने अपनी इतनी गहरी छाप हम सभी के जेहन पर छोड़ी है कि आज भी इन्हें याद किया जाता है। Sholay का यह लोकप्रिय डायलॉग फिल्म में इस तरह से दर्शाया गया था कि आज भी हम सभी को यह भलीभांति याद है। 'कितने आदमी थे' यह डायलॉग फिल्म में अमज़द ख़ान (Amjad Khan) ने गब्बर सिंह की भूमिका निभाते हुए बोला था।

कितने आदमी थे? इस सवाल का जवाब तो हर कोई जानता है लेकिन अगर आप यही सवाल गूगल (Google) से पूछेंगे तो आपको इस क्लासिक फिल्म के इस लोकप्रिय डायलॉग का जवाब कुछ इस ढंग में मिलेगा। तस्वीर में एक कैलकुलेटर में 2 लिखा नजर आ रहा है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में एक रेडिट यूज़र के एक पोस्ट से इस बात का पता चला था।
 
03heus0sएक बात जो गौर करने वाली है वह यह है कि अंग्रेजी में लिखने पर 2 लिखा नहीं आ रहा जब कि हिंदी में टाइप करने पर यह रिजल्ट दिख रहा है। खबर में लगाई गई तस्वीर में आप देख सकते हैं कि गूगल पर केवल कितने आदमी थे टाइप करने के बाद एंटर करने पर '2' लिखा नज़र आएगा। केवल यही एक डायलॉग फिल्म में ऐसा नहीं है जिसने हम सभी के जेहन पर अपनी छाप छोड़ी थी। फिल्म शोले (Sholay) का दूसरा सबसे प्रसिद्ध डायलॉग था- 'जब रात में बच्चा रोता है तो मां कहती है बेटा सो जा नहीं तो गब्बर सिंह आ जाएगा'।

ऐसा पहली बार नहीं है जब गूगल ने इस तरह का कुछ प्रयोग किया हो। दुनियाभर में कुछ समय पहले एवेंजर्स एंडगेम' ( Avengers Endgame) को रिलीज़ किया गया था। फिल्म का क्रेज गूगल पर कुछ इस तरह से चढ़ा था कि गूगल पर Thanos लिखने पर दाहिनी ओर थानोस का गॉन्टलेट (Thanos Gauntlet) बना नज़र आता था जिसपर क्लिक करते ही गूगल के सर्च रिजल्ट गायब होने लगते थे। फिल्म में भी थानोस चुटकी बजाकर सब खत्म कर देता था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »