Kia ने शुरू की नई Seltos की बुकिंग, 4 वर्ष में बिकी 5 लाख से ज्यादा यूनिट्स

कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में अपग्रेडेड Seltos को पेश किया था। इसकी बुकिंग कंपनी की डीलरशिप्स के अलावा Kia की वेबसाइट पर भी कराई जा सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 जुलाई 2023 13:52 IST
ख़ास बातें
  • Kia ने भारत में केवल चार वर्षों में 10 लाख कारों का प्रोडक्शन कर लिया है
  • कंपनी की आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में फैक्टरी है
  • पिछले महीने Seltos की बिक्री भारत में पांच लाख यूनिट्स को पार हो गई थी

इसकी बुकिंग कंपनी की डीलरशिप्स के अलावा Kia की वेबसाइट पर भी कराई जा सकती है

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Kia ने भारत में नई Seltos की बुकिंग 14 जुलाई से शुरू कर दी है। कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में अपग्रेडेड Seltos को पेश किया था। इसकी बुकिंग कंपनी की डीलरशिप्स के अलावा Kia की वेबसाइट पर भी कराई जा सकती है। 

कंपनी ने नई Seltos की जल्द डिलीवरी के लिए 'K-Code' प्रोग्राम की भी घोषणा की है। हालांकि, यह 14 जुलाई को बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स के लिए ही उपलब्ध होगा। कंपनी को नई Seltos के लिए कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है। इस बारे में देश में Kia की यूनिट के मैनेजिंग डायरेक्टर, Tae Jin Park ने कहा, "हमें कंपनी के सबसे सफल ब्रांड - Seltos की प्री-बुकिंग शुरू कर खुशी है। हमें विश्वास है यह मौजूदा Seltos की तरह कंपनी की ग्रोथ की यात्रा को आगे बढ़ाएगी।" कंपनी ने इस SUV के अपग्रेडेड वर्जन में पैनोरैमिक सनरूफ, नए डिजाइन की ग्रिल और हेडलैम्प और पहले से पावरफुल 157 bhp के साथ 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है। यह नए Pewter Olive कलर में भी उपलब्ध होगी। 

Kia ने भारत में केवल चार वर्षों में 10 लाख कारों का प्रोडक्शन कर लिया है। कंपनी ने अपने सेल्स एंड सर्विस नेटवर्क को भी बढ़ाया है। Kia का टारगेट नए सेगमेंट्स में एंट्री के साथ अपना मार्केट शेयर बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने का है। कंपनी की आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में फैक्टरी है। कंपनी ने लगभग चार वर्ष पहले देश में Seltos की बिक्री शुरू की थी। कंपनी की 10 लाख यूनिट्स के प्रोडक्शन को पूरा करने वाला व्हीकल Seltos का नया वर्जन है। 

पिछले महीने Seltos SUV की बिक्री भारत में पांच लाख यूनिट्स को पार कर गई थी। कंपनी का कहना है कि यह देश में बिक्री का यह आंकड़ा सबसे तेजी से हासिल करने वाली SUV है। इसका मुकाबला Hyundai की Creta और  Maruti Suzuki की Grand Vitara जैसी SUV से होता है। पिछले चार वर्षों से Kia के लिए देश में Seltos सबसे अधिक बिक्री वाला मॉडल है। कंपनी की बिक्री में इसकी 50 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी है। यह विदेशी मार्केट्स में कंपनी का सबसे अधिक एक्सपोर्ट होने वाला मॉडल भी है। कंपनी ने देश में बनी इसकी 1.35 लाख यूनिट्स से अधिक का कई देशों में एक्सपोर्ट किया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Automobile, Factory, Seltos, Upgrade, Market, Booking, Kia, Demand, Sales, Features, Website

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.