Kia Sonet Aurochs Edition: नए लुक के साथ लॉन्च हुआ सोनेट का स्पेशल एडिशन, जानें कीमत

Kia Sonet Aurochs Edition में मुख्य बदलाव लुक में किए गए हैं। इसमें मस्कुलर फ्रंट और रियर स्किड प्लेट शामिल की गई हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 मई 2023 21:58 IST
ख़ास बातें
  • Sonet Aurochs Edition का 1L turbo iMT वेरिएंट 11.85 लाख रुपये में लॉन्च
  • 1.5L iMT वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 12.65 लाख रुपये
  • 1.5L AT वेरिएंट 13.45 लाख रुपये में लॉन्च किया गया है

Kia Sonet Aurochs Edition की शुरुआती कीमत 11.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है

Kia ने भारत में Sonet का नया Aurochs Edition लॉन्च किया है, जिसमें कई कॉस्मेटिक बदलाव शामिल हैं। किआ सोनेट का यह स्पेशल एडिशन HTX वेरिएंट पर आधारित है और लाइन-अप में HTX और HTX+ वेरिएंट के बीच में फिट होता है। इसमें मूल वर्जन की तुलना में बड़े स्किड प्लेट की बदौलत ज्यादा मस्कुलर फ्रंट और रियर लुक मिलता है। डोर सिल्स, सेंटर व्हील कैप और फ्रंट बंपर पर टेंजेरीन इंसर्ट को भी जोड़ा गया है। 
 

Kia Sonet Aurochs Edition price in India, features

Sonet Aurochs Edition का 1L turbo iMT वेरिएंट 11.85 लाख रुपये, 1L turbo DCT वेरिएंट 12.39 लाख रुपये, 1.5L iMT वेरिएंट 12.65 लाख रुपये और 1.5L AT वेरिएंट 13.45 लाख रुपये में लॉन्च किया गया है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। इसे चार कलर ऑप्शन- ऑरोरा ब्लैक पर्ल, स्पार्कलिंग स्लीवर, ग्रेविटा ग्रे और ग्लेशियर व्हाइट पर्ल में पेश किया गया है।

Kia Sonet Aurochs Edition में मुख्य बदलाव लुक में किए गए हैं। इसमें मस्कुलर फ्रंट और रियर स्किड प्लेट शामिल की गई हैं। सेंटर व्हील कैप और फ्रंट बंपर पर टेंजेरीन इंसर्ट दिया गया है। वहीं, कंपनी ने टेंजेरीन एक्सेंट के साथ Aurochs बैजिंग को जोड़ा है। 

अंदर की तरफ कोई बदलाव नहीं है। इसमें Android Auto और Apple CarPlay कनेक्टिविटी के साथ 8.0-इंच टचस्क्रीन, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटोमेटिक LED हेडलैंप, सिंगल-पैन सनरूफ और क्रूज कंट्रोल मिलता है।  रियर में AC वेंट्स को भी शामिल किया गया है। सेफ्टी फीचर्स में चार एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिट्म और सभी सीट्स के लिए थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट्स शामिल हैं।
Advertisement

Kia Sonet Aurochs Edition में मौजूद 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन में 120hp / 172Nm आउटपुट मिलता है, जबकि 1.5-लीटर टर्बो-डीजल इंजन 116hp / 250Nm आउटपुट देता है। दोनों इंजन छह-स्पीड iMT से जुड़े हैं। पेट्रोल इंजन को सात-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन भी मिलता है, जबकि डीजल इंजन को छह-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.