Kia की नई  Seltos की जोरदार डिमांड, एक दिन में मिली 13,424 बुकिंग्स

कंपनी की कुल बिक्री में Seltos की आधे से अधिक हिस्सेदारी है। देश में इसकी पांच लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकी हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 जुलाई 2023 17:30 IST
ख़ास बातें
  • नई Seltos के लिए बुकिंग 14 जुलाई से शुरू हुई है
  • पिछले महीने Seltos SUV की बिक्री पांच लाख यूनिट्स को पार कर गई थी
  • Kia ने भारत में केवल चार वर्षों में 10 लाख कारों का प्रोडक्शन कर लिया है

पिछले चार वर्षों से Kia के लिए देश में Seltos सबसे अधिक बिक्री वाला मॉडल है

दक्षिण कोरिया की ऑटोमोबाइल कंपनी Kia ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपग्रेडेड Seltos को लॉन्च किया था। इसे कस्टमर्स की ओर से शानदार रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी को केवल एक दिन में इसके लिए 13,424 बुकिंग्स मिली हैं। कंपनी की कुल बिक्री में Seltos की आधे से अधिक हिस्सेदारी है। देश में इसकी पांच लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकी हैं। 

नई Seltos के लिए बुकिंग 14 जुलाई से शुरू हुई है। कस्टमर्स कंपनी की वेबसाइट या डीलरशिप्स के जरिए 25,000 रुपये का भुगतान कर बुकिंग करा सकते हैं। Kia ने नई Seltos के डीजल इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। कंपनी ने इस SUV के अपग्रेडेड वर्जन में पैनोरैमिक सनरूफ, नए डिजाइन की ग्रिल और हेडलैम्प और पहले से पावरफुल 157 bhp के साथ 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है। यह नए Pewter Olive कलर में भी उपलब्ध होगी। 
Advertisement

पिछले महीने Seltos SUV की बिक्री देश में पांच लाख यूनिट्स को पार कर गई थी। कंपनी का कहना है कि यह देश में बिक्री का यह आंकड़ा सबसे तेजी से हासिल करने वाली SUV है। इसका मुकाबला Hyundai की Creta और  Maruti Suzuki की Grand Vitara जैसी SUV से होता है। पिछले चार वर्षों से Kia के लिए देश में Seltos सबसे अधिक बिक्री वाला मॉडल है। यह विदेशी मार्केट्स में कंपनी का सबसे अधिक एक्सपोर्ट होने वाला मॉडल भी है। कंपनी ने देश में बनी इसकी 1.35 लाख यूनिट्स से अधिक का कई देशों में एक्सपोर्ट किया है। 

Kia ने भारत में केवल चार वर्षों में 10 लाख कारों का प्रोडक्शन कर लिया है। कंपनी ने अपने सेल्स एंड सर्विस नेटवर्क को भी बढ़ाया है। Kia का टारगेट नए सेगमेंट्स में एंट्री के साथ अपना मार्केट शेयर बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने का है। कंपनी की आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में फैक्टरी है। कंपनी ने लगभग चार वर्ष पहले देश में Seltos की बिक्री शुरू की थी। कंपनी की 10 लाख यूनिट्स के प्रोडक्शन को पूरा करने वाला व्हीकल Seltos का नया वर्जन था। कंपनी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए अगले चार वर्षों में 2,000 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। यह रकम कंपनी की ओर से देश में मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने में किए गए कुल इनवेस्टमेंट की लगभग एक-तिहाई है। 
Advertisement



Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.