528 km रेंज वाली Kia EV6 इलेक्ट्रिक कार का ब्रोचर लीक, इन स्पेसिफिकेशन्स के साथ होगी लॉन्च

Kia भारत में EV6 इलेक्ट्रिक कार को 77.4 kWh क्षमता के बैटरी पैक के साथ लॉन्च करेगी, जबकि ग्लोबल मार्केट में यह दो बैटरी पैक में उपलब्ध है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 मई 2022 14:51 IST
ख़ास बातें
  • इसका 77.4 kWh बैटरी पैक 528 km (WLTP साइकिल) की रेंज निकालने में सक्षम है
  • Kia EV6 को सिंगल मोटर और डुअल-मोटर दोनों वेरिएंट में पेश किया जा सकता है
  • कार 8 एयरबैग, ABS के साथ ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक और ब्रेक असिस्ट से है लैस

Kia EV6 को ग्लोबल मार्केट में दो बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया गया है

Kia EV6 इलेक्ट्रिक कार जल्द भारत की सड़कों पर दौड़ती नज़र आएगी। कंपनी पहले ही घोषित कर चुकी है कि इस दमदार इलेक्ट्रिक कार की भारत में बुकिंग 26 मई से शुरू होगी। अब इस इलेक्ट्रिक कार का ऑफिशियल ब्रोचर ऑनलाइन लीक हुआ है, जिससे यह स्पष्ट हो जाता है कि Kia भारत में EV6 को किस पावरट्रेन ऑप्शन के साथ लॉन्च करने वाली है। यह इलेक्ट्रिक कार मैक्सिमम 528 km की सिंगल चार्ज रेंज देने में सक्षम है और पावर की बात करें, तो इसका AWD वर्ज़न 321 bhp की मैक्सिमम पावर और 605 Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है।

Team-BHP ने Kia EV6 इलेक्ट्रिक कार के आधिकारिक ब्रोचर की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके जरिए कार के पावरट्रेन का पता चलता है। इससे यह भी पता चलता है कि Kia भारत में इस कार को 77.4 kWh क्षमता के बैटरी पैक के साथ लॉन्च करेगी। बता दें, ग्लोबल मार्केट में यह कार दो बैटरी पैक के साथ लॉन्च की गई थी। इसके अलावा, इस ब्रोचर के जरिए EV6 के कलर ऑप्शन की जानकारी भी मिलती है। 
Advertisement
 

Photo Credit: TEAM-BHP.COM

जैसा कि हमने बताया, भारत में EV6 को सिंगल 77.4 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ पेश किया जा सकता है, जो कंपनी के दावे अनुसार, मैक्सिमम 528 km (WLTP साइकिल) की रेंज निकालने में सक्षम है। EV6 की बैटरी अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग टेक को सपोर्ट करती है, जो बैटरी पैक को सिर्फ 4.5 मिनट में 100 km की रेंज के बराबर चार्ज करती है। इसे 350 kW फास्ट चार्जर का उपयोग करके 18 मिनट में 10% -80% से रिचार्ज किया जा सकता है, जबकि 50 kW फास्ट चार्जर में 73 मिनट लगते हैं। ये चार्जर ऑप्शनल हैं।

रिपोर्ट कहती है कि Kia EV6 को सिंगल मोटर और डुअल-मोटर दोनों वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। सिंगल मोटर RWD वेरिएंट 225 bhp और 350 Nm पावर से लैस है, जबकि AWD वेरिएंट 321 bhp और 605 Nm जनरेट करने में सक्षम है। Kia का दावा है कि कार 3.5 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
Advertisement

फीचर्स की बात करें, तो इसके टॉप ट्रिम, GT-Line AWD वेरिएंट में ऑगमेंटेड रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले, ऑटोमैटिक फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल और 14 स्पीकर के साथ मेरिडियन साउंड सिस्टम मिलता है। कार में ड्यूल 12.3-इंच स्क्रीन, 10-वे पावर-एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, रीजनरेशन के लिए पैडल शिफ्टर्स और वायरलेस चार्जर भी मिलता है।

इसके अलावा, EV6 में 8 एयरबैग, ABS के साथ ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक और ब्रेक असिस्ट, ESC, हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, मल्टी कोलिजन ब्रेक असिस्ट और ADAS शामिल हैं। यह सिस्टम फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट और लेन कीप असिस्ट से लैस आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  6. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  8. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.