John Wick: Chapter 4 की रिलीज टली, अब इस तारीख को होगी रिलीज

Lionsgate ने जॉन विक: चैप्टर 4 की नई रिलीज डेट को टीज़र के माध्यम से कंपनी के सोशल मीडिया चैनल पर पोस्ट किया है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2021 16:54 IST
ख़ास बातें
  • Lionsgate ने घोषणा कर इसकी रिलीज डेट को मार्च 2023 कर दिया है।
  • फिल्म को Basil Iwanyk और Erica Lee ने प्रोड्यूस किया है।
  • John Wick: Chapter 4 के राइटर Michael Finch और Shay Hatten हैं।

ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते खतरे के कारण फिल्म के प्रोडक्शन पर पड़ रहा है असर।

John Wick: Chapter 4 की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। Lionsgate ने घोषणा कर इसकी रिलीज डेट को मार्च 2023 कर दिया है। लीड एक्टर Keanu Reeves की इस मूवी के लिए इससे पहले 27 मई, 2022 की रिलीज डेट तय की गई थी। जॉन विक: चैप्टर 4 टॉम क्रूज की टॉप गन: मावेरिक के साथ अगले साल मई में ही रिलीज होने वाली थी। कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते खतरे को देखकर रिलीज डेट को टाल दिया गया है। नए वेरिएंट के मामले दुनिया भर में तेजी से बढ़ रहे हैं और इससे हॉलीवुड के बिजनेस पर भी असर पड़ा है। 

Lionsgate ने जॉन विक: चैप्टर 4 की नई रिलीज डेट को टीज़र के माध्यम से कंपनी के सोशल मीडिया चैनल पर पोस्ट किया। लॉयंसगेट ने मूवी की रिलीज डेट को आगे खिसकाने का कोई खास कारण नहीं बताया लेकिन Deadline की एक रिपोर्ट के अनुसार, जापान में प्रोडक्शन रुक गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म को दुनियाभर की अलग अलग लोकेशन पर शूट किया जाना है। ऐसे में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए दुनिया के कई देशों में एहतियात के लिए प्रतिबंध लगने शुरू हो गए हैं जिससे फिल्म की शूटिंग हर जगह कर पाना बहुत मुश्किल है।   
Advertisement

फिल्म में Bill Skarsgård, Donnie Yen, Ian McShane और Laurence Fishburne जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म को Basil Iwanyk और Erica Lee ने प्रोड्यूस किया है। इसके राइटर Michael Finch और Shay Hatten हैं। इस फ्रेंचाइजी की पहली तीन फिल्मों ने दुनियाभर में 5.8 अरब डॉलर (लगभग 4,360 करोड़ रु) की कमाई की थी। तीनों फिल्मों को Chad Stahelski ने निर्देशित किया था। अब John Wick: Chapter 4 के साथ डायरेक्टर की फिर से वापसी हो रही है। 

जैसा कि पहले भी बताया गया है कि जॉन विक: चैप्टर 4 को इससे पहले 27 मई 2022 में रिलीज किया जाना था। इस डेट पर फिल्म का क्लैश टॉप गन: मावेरिक के साथ होना था। अब जबकि जॉन विक: चैप्टर 4 को 24 मार्च 2023 में रिलीज किया जाना है तो Deadline की रिपोर्ट के अनुसार अब इसका क्लैश George Foreman की बायोपिक के साथ हो सकता है जिसे सोनी पिक्चर्स बना रही है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.