JioTag Go vs JioTag Air: Rs 1,499 में कौन सा डिवाइस ट्रैकर है बेस्ट?

दोनों ही डिवाइसेज को ट्रैक करने के काम आते हैं।

JioTag Go vs JioTag Air: Rs 1,499 में कौन सा डिवाइस ट्रैकर है बेस्ट?

JioTag Go और JioTag Air दोनों ही कीमत में समान हैं।

ख़ास बातें
  • JioTag Go सिक्के के आकार का डिवाइस है
  • JioTag Air भी उतना ही पोर्टेबल कहा जा सकता है
  • दोनों ही डिवाइसेज इस्तेमाल करने में आसान हैं
विज्ञापन
कई बार हमारे साथ होता है कि अक्सर हम कुछ जरूरी चीजें कार-बाइक की चाबी, वॉलेट, मोबाइल आदि को कहीं रखकर भूल जाते हैं। लेकिन मार्केट में ऐसे दो डिवाइसेज अब मौजूद हैं जो आपको इस तरह की परेशानी से बचा सकते हैं। Jio ने भारत में JioTag Go को लॉन्च किया है। यह Google के Find My Device को सपोर्ट करता है। इसी के साथ JioTag Air भी कंपनी की ओर से उपलब्ध करवाया गया है। दोनों ही डिवाइसेज को ट्रैक करने के काम आते हैं। लेकिन कौन सा है इनमें ज्यादा उपयोगी और अफॉर्डेबल? हम आपको विस्तार से यहां तुलना करके बताते हैं। 
 

JioTag Go vs JioTag Air

डिजाइन, उपयोगिता
दोनों ही डिवाइसेज इस्तेमाल करने में आसान हैं। JioTag Go सिक्के के आकार का डिवाइस है जो चाबियों, वॉलेट, लग्गेज, बाइक या किसी अन्य आइटम के साथ लटकाया जा सकता है। कंपनी ने इसे कई कलर्स में लॉन्च किया है। 

JioTag Air भी उतना ही पोर्टेबल कहा जा सकता है। लेकिन एपल ईकोसिस्टम के कारण यह iPhone यूजर्स के लिए ज्यादा पसंदीदा बन जाता है जो एपल के प्लेटफॉर्म के माध्यम से यूजर को ऑल-इन-वन एक्सपीरियंस देता है। 

कम्पैटीबिलिटी
किसी डिवाइसेज को इस्तेमाल करने के लिए उसका दूसरे डिवाइस के साथ कम्पैटिबल होना जरूरी होता है। JioTag Air को कंपनी ने Apple Find My Network के लिए डिजाइन किया है जो सिर्फ iPhone यूजर्स के लिए फायदेमंद हो सकता है। यह iOS डिवाइसेज को आसानी से ट्रैक कर सकता है और एपल के Find My app के माध्यम से काम करता है। 

वहीं, JioTag Go को कंपनी ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लॉन्च किया है। Android यूजर्स आसानी से Google Find My Device ऐप की मदद से अपने किसी अन्य डिवाइस को ट्रैक कर सकते हैं। 

ट्रैकिंग क्षमता
दोनों ही डिवाइसेज रियल टाइम लोकेशन अपडेट देते हैं। JioTag Air के यूजर्स iPhone और Apple डिवाइस के मज़बूत नेटवर्क से लाभ उठा सकते हैं। खासकर तब जब वे ट्रैकर के सीधे ब्लूटूथ कनेक्शन की सीमा से बाहर हों। आसपास के Apple डिवाइस का यह नेटवर्क चीजों का पता लगाने की सटीकता को बेहतर बनाने में मदद करता है।

वहीं, JioTag Go में Google Find My Device नेटवर्क काम करता है। यह एंड्रॉयड डिवाइसेज में इनबिल्ट होता है। Android का ईकोसिस्टम भी बहुत बड़ा है। यूजर्स लाखों डिवाइसेज के साथ कनेक्ट कर सकते हैं। एंड्रॉयड यूजर बेस के लिए यह बेहतर बन जाता है।  

कीमत 
JioTag Go और JioTag Air दोनों ही कीमत में समान हैं। दोनों ही डिवाइसेज 1499 रुपये में खरीदे जा सकते हैं। ये खरीद के लिए कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा Amazon ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से भी इन्हें खरीदा जा सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  3. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  8. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  9. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  10. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »