JioPC से फ्री में मिलेगा Adobe Express, मात्र 400 रुपये में Reliance दे रहा कंप्यूटर

Reliance Jio ने JioPC को लॉन्च किया है जो कि क्लाउड-बेस्ड वर्चुअल डेस्कटॉप प्लेटफॉर्म है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 जुलाई 2025 11:14 IST
ख़ास बातें
  • Jio ने JioPC को लॉन्च किया है जो कि क्लाउड-बेस्ड वर्चुअल डेस्कटॉप है।
  • JioPC को यूजर्स 400 रुपये प्रति माह के शुरुआत प्लान के साथ उपयोग कर सकते
  • JioPC ने Adobe के साथ साझेदारी की है, जो Adobe Express प्रदान करता है।

JioPC बिना किसी हार्डवेयर के फिट हो जाता है।

Photo Credit: Jio

Reliance Jio ने JioPC को लॉन्च किया है जो कि क्लाउड-बेस्ड वर्चुअल डेस्कटॉप प्लेटफॉर्म है। यह घर में AI-रेडी और सुरक्षित कंप्यूटिंग प्रदान करता है। यह पहला पे-एज-यू-गो मॉडल है, जिसमें कोई लॉक-इन और जीरो मेंटेनेंस है। जियो ने Adobe Express प्रदान करने के लिए Adobe के साथ साझेदारी की है। JioPC भारत की डिजिटल यात्रा में एक बड़ा कदम है। इससे यूजर्स कम से कम 50 हजार रुपये के हाई-एंड पीसी के सभी फीचर्स और परफॉर्मेंस को पा सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

JioPC कितना आएगा खर्च

JioPC को यूजर्स 400 रुपये प्रति माह के शुरुआत प्लान के साथ उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें कोई लॉक-इन पीरियड भी नहीं। JioPC किसी भी स्क्रीन को एक फुल कंप्यूटर में बदल सकता है, जिसके लिए किसी महंगे हार्डवेयर या अपग्रेड की जरूरत नहीं होती है। बस प्लग इन करना है, साइन अप करना और कंप्यूटिंग शुरू कर सकते हैं। JioPC क्लाउड बेस्ड नेक्स्ट जेन के AI वाला पीसी अनुभव प्रदान करता है। यह नई टेक्नोलॉजी के साथ हमेशा अपडेटेड रखता है। फास्ट और बिना रुकावट इंस्टेंट बूट-अप और कोई लेग नहीं प्रदान करता है। इसका डिजाइन सिक्योर है, वायरस और मैलवेयर से नेटवर्क-लेवल प्रोटेक्शन के साथ आता है। JioPC एक्सेस करने के लिए बस एक Jio सेट-टॉप बॉक्स, कीबोर्ड, माउस और स्क्रीन की जरूरत होती है।

Adobe Express मिलेगा फ्री

JioPC के लिए कोई रिपेयर की जरूरत नहीं होती है। यह बिना किसी हार्डवेयर के फिट हो जाता है। इसे स्टूडेंट, प्रोफेशनल, स्मॉल बिजनेस की जरूरतों को पूरा करता है। क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी के लिए JioPC ने Adobe के साथ साझेदारी की है, जो यूजर्स को Adobe Express प्रदान करता है, जिसमें डिजाइन और एडिटिंग का फ्री एक्सेस प्रदान करता है। इस प्लेटफर्म में कई AI टूल के साथ-साथ सभी एप्लिकेशन और 512GB क्लाउड स्टोरेज का एक्सेस शामिल है।

फ्लेक्सिबल,ऑन-डिमांड कंप्यूटिंग जिसे कभी भी अपग्रेड किया जा सकता है। सब्सक्रिप्शन-फर्स्ट मॉडल यह साफ करता है कि कभी भी ज्यादा भुगतान करने की जरूरत नहीं है। नई लर्निंग, वर्क फ्रॉम होम और डेली टास्क के लिए AI रेडी टूल प्रदान करता है। JioPC देश भर के सभी मौजूदा और नए JioFiber और Jio AirFiber ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। नए यूजर्स 1 महीने के लिए इस सर्विस का फ्री उपयोग कर सकते हैं।

JioPC की खासियतें

  • JioPC की शुरुआत 400 प्रति माह से होती है। यह फ्लेक्सिबल पे-एज-यू-गो प्लान के साथ आता है, जिसमें कोई लॉक-इन नहीं होता है।
  • इसके लिए किसी हार्डवेयर की जरूरत नहीं है, जिससे किसी भी स्क्रीन को स्मार्ट पीसी में बदला जा सकता है।
  • यह फास्ट बूट-अप, अपडेट और कभी स्लो नहीं होता है।
  • नेटवर्क-लेवल सिक्योरिटी के साथ वायरस, मैलवेयर और हैकिंग-प्रूफ रहता है।
  • लर्निंग, वर्क और क्रिएटिविटी के लिए AI बेस्ड टूल मिलते हैं।
  • यह सभी JioFiber और Jio AirFiber यूजर्स के लिए पूरे भारत में उपलब्ध है।
  • यह 1 महीने का फ्री ट्रायल प्रदान करता है, जिसमें Jio Workspace, Microsoft Office (ब्राउजर) और 512GB क्लाउड स्टोरेज मिलती है।

JioPC कैसे करें सेटअप

  • 1. सबसे पहला आपको अपने Jio सेट-टॉप बॉक्स को ऑन करना है और ऐप्स सेक्शन में जाना है।
  • 2. JioPC ऐप खोलना है और गेट स्टार्टेड पर क्लिक करना है।
  • 3. अब आपको अपना कीबोर्ड और माउस प्लग इन करना है।
  • 4. अपने लिंक्ड कॉन्टैक्ट नंबर का उपयोग करके साइन इन करना है या रजिस्ट्रेशन के लिए जानकारी दर्ज करनी है।
  • 5. लॉग इन करने के बाद अब आप क्लाउड कंप्यूटर का उपयोग कर सकते हैं।

JioPC की कीमत कितनी है?

JioPC को यूजर्स 400 रुपये प्रति माह के शुरुआत प्लान के साथ उपयोग कर सकते हैं।

Adobe Express का लाभ कैसे मिलता है?

JioPC ने Adobe के साथ साझेदारी की है, जो यूजर्स को Adobe Express प्रदान करता है।

JioPC कहां उपलब्ध है?

JioPC सभी JioFiber और Jio AirFiber यूजर्स के लिए पूरे भारत में उपलब्ध है।

JioPC की खासियत क्या हैं?

JioPC किसी भी स्क्रीन को एक फुल कंप्यूटर में बदल सकता है, जिसके लिए किसी महंगे हार्डवेयर या अपग्रेड की जरूरत नहीं होती है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro हुआ 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.