JioCinema की BCCI से प्रति 'टीम इंडिया' मैच के लिए 67.8 करोड़ रुपये की बंपर डील, Disney+ Hotstar को पछाड़ा

BCCI सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए Viacom18 को बधाई दी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 सितंबर 2023 15:38 IST
ख़ास बातें
  • सभी मैचों के TV और डिजिटल राइट्स फिलहाल Disney+ और Star के पास है
  • Jio ने लेटेस्ट डील में Disney+ Hotstar और Sony, दोनों को हराया है
  • पांच साल तक टीम इंडिया के सभी मैच JioCinema और Sports18 पर दिखाए जाएंगे
एशिया कप 2023 (Asia Cup) और एक दिवसिय विश्व कप 2023 (ODI World Cup) के स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल करने के साथ Disney+ Hotstar ने JioCinema को बड़ा झटका दिया, लेकिन अब, मुकेश अंबानी के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने जबरदस्त वापसी करते हुए BCCI से आने वाले पांच वर्षों के लिए स्ट्रीमिंग राइट्स हथिया लिए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के साथ एक बड़े कॉन्ट्रैक्ट में, JioCinema और Viacom18 ने भारतीय क्रिकेट टीम के घरेलू मैचों के लिए पांच सालों के लिए TV और डिजिटल राइट्स, दोनों सुरक्षित किए हैं। इसके लिए कंपनी ने Disney+ Hotstar और Sony, दोनों को हराया है। सभी क्रिकेट मैचों के टीवी और डिजिटल अधिकार वर्तमान में Disney+ Hotstar और Star के पास है।

समाचार एजेंसी PTI के अनुसार (Via DNA), तीन-तरफा बोली की लड़ाई में Disney+ Hotstar और Sony को पछाड़ते हुए, मुकेश अंबानी की JioCinema और Viacom18 ने भारतीय क्रिकेट टीम के घरेलू मैचों के लिए पांच साल के लिए टीवी और डिजिटल राइट्स हासिल कर लिए हैं। वर्तमान में, डिज्नी+ हॉटस्टार और स्टार के पास सभी क्रिकेट मैचों के टीवी और डिजिटल राइट्स हैं। कंपनी ने पिछली नीलामी में 6,138 करोड़ रुपये (प्रति मैच 60 करोड़ रुपये) की बोली लगाकर बीसीसीआई राइट्स हासिल किए थे। हालांकि, Viacom18 ने इससे भी बड़ी बोली लगाते हुए BCCI को अपनी ओर खींच लिया है।

BCCI और Viacom18 के बीच हुए नए समझौते के बाद अगले पांच साल (2023 से 2028) तक टीम इंडिया के सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैचों को JioCinema और Sports18 पर स्ट्रीम किया जाएगा। इसके लिए मुकेश अंबानी की कंपनी BCCI को प्रति मैच 67.8 करोड़ रुपये की भारी रकम देगी।

BCCI सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए Viacom18 को बधाई दी। उन्होंने लिखा, “अगले 5 वर्षों के लिए लीनियर और डिजिटल दोनों के लिए बीसीसीआई मीडिया राइट्स जीतने के लिए वायकॉम18 को बधाई। भारतीय क्रिकेट दोनों ही क्षेत्रों में आगे बढ़ता रहेगा, क्योंकि IPL और WPLT20 के बाद हम BBCI मीडिया राइट्स की साझेदारी भी बढ़ाएंगे। हम साथ मिलकर भारतीय क्रिकेट फैन्स का ध्यान आकर्षित करना जारी रखेंगे।''
Advertisement
 

इससे पहले, Viacom18 ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के डिजिटल अधिकार चार साल, 2023 से 2027 तक के लिए 48,940 करोड़ रुपये में हासिल किए थे। अब, यह नया पांच साल का सौदा महिला क्रिकेट टीम के घरेलू मैचों के साथ टीम इंडिया के सभी 88 मैचों को दिखाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  5. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  6. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  7. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  8. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  10. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.