JioCoin: Jio ने लॉन्च कर दी Cryptocurrency? क्या है JioCoin, कैसे होगा इस्तेमाल, जानें सबकुछ

जियो ने इसे अपने वेब ब्राउजर JioSphere के साथ जोड़कर लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 जनवरी 2025 19:50 IST
ख़ास बातें
  • Jio ने अपना डिजिटल कॉइन JioCoin लॉन्च कर दिया है।
  • जियो ने इसे अपने वेब ब्राउजर JioSphere के साथ जोड़कर लॉन्च किया है।
  • कॉइन को जियो के अन्य प्लेटफॉर्म्स पर इस्तेमाल भी किया जा सकेगा।

जियो प्लेटफॉर्मेंस ने अपना रिवॉर्ड कॉइन JioCoin के नाम से लॉन्च किया है।

मुकेश अंबानी की कंपनी Jio ने अपना डिजिटल कॉइन JioCoin लॉन्च कर दिया है। क्या कंपनी ने अपनी क्रिप्टोकरंसी लॉन्च की है? JioCoin आखिर कैसा कॉइन है, यह किस काम में आएगा? इन सभी अटकलों का जवाब हम आपको यहां पर देने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, जियो प्लेटफॉर्मेंस ने अपना रिवॉर्ड कॉइन JioCoin के नाम से लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे पॉलिगन ब्लॉकचेन नेटवर्क के साथ भागीदारी के तहत लॉन्च किया है। कंपनी ने हालांकि अभी तक इसके इस्तेमाल के बारे में अधिकारिक रूप से डिटेल्स जारी नहीं की हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में कॉइन के बारे में काफी कुछ सामने आ चुका है। 

JioCoin कंपनी का एक रिवॉर्ड कॉइन है जिसे जियो ने अपने वेब ब्राउजर JioSphere के साथ जोड़कर लॉन्च किया है। JioSphere कंपनी का वेब ब्राउजर है जिसके माध्यम से यूजर इंटरनेट सर्फिंग कर सकते हैं। ET की रिपोर्ट के अनुसार, जो यूजर JioSphere वेब ब्राउजर का इस्तेमाल करेंगे उन्हें JioCoin के रूप में रिवॉर्ड पॉइंट कमाने का मौका मिलेगा। जिन्हें बाद में जियो के अन्य प्लेटफॉर्म्स पर इस्तेमाल भी किया जा सकेगा। 

Advertisement
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर JioCoin को लेकर काफी अटकलें लग रही हैं। यूजर्स ने इसे JioSphere के साथ जुड़ा होने की पुष्टि की है। अगर कोई यूजर JioSphere के माध्यम से इंटरनेट ब्राउज करता है तो उसे जियोकॉइन ईनाम के रूप में मिलेगा। हालांकि अभी तक यह नहीं साफ हो पाया है कि इसे ट्रांसफर कैसे किया जा सकेगा और रीडीम कैसे करवा सकेंगे। जैसे ही यह जियो इकोसिस्टम में अपने पैर पसारेगा इसका महत्व बढ़ता जाएगा। 

मीडिया रिपोर्ट्स में लगाए जा रहे कयासों को मानें तो JioCoin जल्द ही कई तरह की सर्विसेज में इस्तेमाल होता देखा जा सकता है। इनमें मोबाइल रिचार्ज सर्विस भी शामिल हो सकती हैं। या, रिलायंस गैस स्टेशनों पर भी यह इस्तेमाल किया जा सकेगा। Jio ने Polygon Labs के साथ भागीदारी की है जिसका पहला रिजल्ट JioCoin के रूप में सामने आ गया है। कंपनी ने अपनी ब्लॉकचेन को बढ़ावा देने और Web3 सर्विसेज को मुहैया करवाने के लिए यह भागीदारी की है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  3. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  2. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  3. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  4. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  5. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  7. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
  8. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  9. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
  10. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.