Jio Diwali Dhamaka: रिलायंस जियो दे रहा है फ्री JioAirFiber सब्सक्रिप्शन, करना होगा ये काम

Reliance Jio ने Diwali Dhamaka ऑफर अनाउंस किया है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों के पास फ्री JioAirFiber सब्सक्रिप्शन हासिल करने का मौका है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 सितंबर 2024 21:09 IST
ख़ास बातें
  • रिलायंस डिजिटल या MyJio स्टोर पर 20,000 रुपये से ज्यादा खर्च करने होंगे
  • 2,222 रुपये का एक स्पेशल रिचार्ज करके भी इस ऑफर का फायदा उठाने का मौका है
  • योग्य ग्राहकों को 12 मंथली कूपन मिलेंगे

योग्य ग्राहकों को 12 मंथली कूपन मिलेंगे

Photo Credit: Jio

Jio ने अपने "Diwali Dhamaka" ऑफर को पेश किया है, जो रिलायंस डिजिटल स्टोर्स पर खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए एक आकर्षक डील लेकर आता है। एक सीमित समय के लिए रिलायंस डिजिटल स्टोर्स ग्राहकों को फ्री JioAirFiber सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। मौजूदा JioFiber और JioAirFiber यूजर्स भी इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं, बशर्ते उन्हें एक स्पेशल दिवाली स्कीम के तहत 2,222 रुपये का वन-टाइम एडवांस रिचार्ज पूरा करना होगा। कंपनी का कहना है कि इस ऑफर का उद्देश्य डिजिटल कनेक्टिविटी का विस्तार करते हुए फेस्टिव शॉपिंग के अनुभव को बेहतर बनाना है।

Reliance Jio ने Diwali Dhamaka ऑफर अनाउंस किया है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों के पास फ्री JioAirFiber सब्सक्रिप्शन हासिल करने का मौका है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए नए ग्राहकों को दो शर्तों में से एक को पूरा करना होगा। कंपनी ने एक प्रेस रिलीज के जरिए बताया कि नए ग्राहकों को किसी भी रिलायंस डिजिटल या मायजियो स्टोर पर 20,000 रुपये या अधिक खर्च करने होंगे या नए एयरफाइबर कनेक्शन के लिए 2,222 रुपये का तीन महीने का एडवांस प्लान लेना होगा। 

वहीं, मौजूदा Jio ग्राहक दिवाली प्लान के साथ एक बार एडवांस रिचार्ज करके लाभ उठा सकते हैं। जियो का कहना है कि यह कदम नए और मौजूदा दोनों ग्राहकों को दिवाली खरीदारी अवधि के दौरान प्रमोशन का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए बनाया गया है।

योग्य ग्राहकों को 12 मंथली कूपन मिलेंगे, जिनमें से प्रत्येक उनके एक्टिव एयरफाइबर प्लान के मूल्य के बराबर होगा। नवंबर 2024 से अक्टूबर 2025 तक शुरू होने वाले इन कूपन को जारी होने के 30 दिनों के भीतर रिडीम किया जा सकता है। भविष्य में 15,000 रुपये से अधिक की खरीदारी के लिए रिडेम्प्शन रिलायंस डिजिटल, MyJio स्टोर्स, JioPoint स्टोर्स या JioMart डिजिटल एक्सक्लूसिव स्टोर्स पर किया जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.