Huawei की ऑटोनोमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी से लैस है Jetour X-1 कार, Tesla को देगी टक्कर!

Jetour ब्रांड चीनी ग्रुप Cherry Automobiles की सब्सिडियरी है और इस ब्रांड की X-1 कार Chery कंपनी के खुद के विकसित 'Kunlun' प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 जनवरी 2022 21:01 IST
ख़ास बातें
  • Jetour X-1 हाइब्रिड कार है Huawei L3 ऑटोनोमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी से लैस
  • Tesla की इलेक्ट्रिक कारों की तरह अपने आप चल सकती है X-1
  • कार का एक फोर-व्हील ड्राइव वेरिएंट भी आता है

Jetour ब्रांड चीनी ग्रुप Chery Automobiles का हिस्सा है

Jetour Motors ने कथित तौर पर एक हाइब्रिड कार की घोषणा की है, जो चीनी टेक दिग्गज Huawei की ऑटोनोमस ड्राइविंग सिस्टम से लैस होगी। कार का नाम Jetour X-1 है और यह हाइब्रिड SUV क्रॉसओवर है। हुवावे की ऑटोनोमस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम का नाम Huawei L3 है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से Jetour X1 कार अपने आप चल सकती है, कुछ Tesla की इलेक्ट्रिक कारों की तरह, जो टेस्ला की खुद की ऑटोनोमस ड्राइविंग सिस्टम के साथ आती हैं। Tesla इसे ऑटोपायलट मोड कहती है।

Gizmochina के मुताबिक, यूं तो Jetour X-1 हाइब्रिड कार कई स्थितियों में खुद से ड्राइव कर सकती है, लेकिन कुछ परिस्थितियों में इसे ड्राइवर द्वारा कंट्रोल किया जाएगा। Jetour ब्रांड चीनी ग्रुप Cherry Automobiles की सब्सिडियरी है और इस ब्रांड की X-1 कार Chery कंपनी के खुद के विकसित 'Kunlun' प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है। हाइब्रिड कार होने के नाते यह कार ईंधन के साथ-साथ बिजली से भी चल सकती है। कुनलुन प्लेटफॉर्म पर बनी गाड़ी स्मार्ट कॉकपिट 3.0 और हेल्दी कॉकपिट 4.0 जैसी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस आती हैं।
Advertisement

Jetour X-1 कार फोर-व्हील ड्राइव वेरिएंट के साथ भी आती है, जिसमें एक रियर माउंटेड सिंगल मोटर है, जो प्योर इलेक्ट्रिक ड्राइव, एक्सटेंडेड रेंज मोड ड्राइव, पैरेलल मोड ड्राइव, इंजन डायरेक्ट ड्राइव जैसे 9 विभिन्न मोड को सपोर्ट करता है। इनमें से कुछ मोड्स के जरिए ड्राइवर अपनी जरूरत के आधार पर इलेक्ट्रिक और फ्यूल एफिशिएंसी के बीच चुनाव कर सकता है। 

कार देखने में भी काफी आकर्षक है। इसमें सामने की ओर आम गाड़ियों में दिखाई देने वाली ग्रिल से अलग रेडिएटर ग्रिल दी गई है। बोनट के साथ ही एक पतली एलईडी डीआरएल है, जो इसे शार्प लुक देती हैं। फिलहाल कंपनी ने इसके स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा नहीं उठाया है। इसके अलावा, यह भी स्पष्ट नहीं है कि इसे कब लॉन्च किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jetour, electric cars, Hybrid cars
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.