Jeff Bezos बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी, लेकिन...

अमेज़न के संस्थापक जेफ बेजोस आज माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स को पछाड़कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी के शेयरों में आए उछाल की बदौलत Jeff Bezos इस मुकाम पर पहुंचे हैं। फोर्ब्स मैगजीन के एक अनुमान में यह दावा किया गया है।

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 28 जुलाई 2017 11:00 IST
अमेज़न के संस्थापक जेफ बेजोस आज माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स को पछाड़कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी के शेयरों में आए उछाल की बदौलत Jeff Bezos इस मुकाम पर पहुंचे हैं। फोर्ब्स मैगजीन के एक अनुमान में यह दावा किया गया है।

मैगजीन ने कहा कि गुरुवार सुबह बेजोस की वित्तीय और गैर वित्तीय संपत्ति का मूल्य 90.5 अरब अमेरिकी डॉलर है जबकि गेट्स के पास 90 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति है।
Advertisement

हालांकि, कुछ ही देर बाद बेजोस फिसल कर फिर से दूसरे नंबर पर आ गए क्योंकि अमेज़न के शेयरों द्वारा बनाई गई बढ़त कम हो गई। बेजोस के पास अमेजॉन की करीब 17 प्रतिशत इक्विटी है। फोर्ब्स के मुताबिक, गेट्स मार्च में पत्रिका की सालाना रैंकिंग में पिछले चार सालों से सबसे अमीर व्यक्ति थे।

सूची में जगह बनाने वालों में फेसबुक के संस्थापक मार्क ज़करबर्ग भी शामिल हैं जिनकी संपत्ति तकरीबन 72.9 अरब अमेरिकी डॉलर की है। बेजोस की अधिकतर संपत्ति अमेजन में है जबकि वह ब्लू ओरिजिन कंपनी और ‘वाशिंगटन पोस्ट’ अखबार के मालिक भी हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jeff Bezos, Amazon, Bill Gates, Internet
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.