‘पार्ट टाइम जॉब’ के नाम पर फ्रॉड, केंद्र ने 100 से ज्‍यादा वेबसाइटों को ब्‍लॉक किया, जानें पूरा मामला

गृह मंत्रालय के तहत आने वाले इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने पिछले साल ऐसी वेबसाइटों की पहचान करते हुए उन्‍हें ब्‍लॉक करने की सिफारिश की थी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2023 15:43 IST
ख़ास बातें
  • केंद्र सरकार का 100 से ज्‍यादा वेबसाइटों पर एक्‍शन
  • इन्‍वेस्‍टमेंट और पार्ट टाइम जॉब के नाम पर धोखाधड़ी
  • विदेशों से चलाई जा रही थीं वेबसाइटें

इन वेबसाइटों का मकसद देश को लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचाना था।

धोखाधड़ी करने वाली वेबसाइटों पर सरकार का ऐक्‍शन हुआ है। केंद्र सरकार ने अवैध निवेश और पार्ट टाइम जॉब के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली 100 से ज्‍यादा वेबसाइटों को ब्‍लॉक कर दिया है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार एक ऑफ‍िशियल स्‍टेटमेंट में बताया गया है कि वेबसाइटों को विदेश में बैठे लोग ऑपरेट कर रहे थे। इन्‍वेस्‍टमेंट के नाम पर रिटायर्ड कर्मचारियों, महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा था, जबकि पार्ट टाइम जॉब के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी हो रही थी। गृह मंत्रालय के तहत आने वाले इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने पिछले साल ऐसी वेबसाइटों की पहचान करते हुए उन्‍हें ब्‍लॉक करने की सिफारिश की थी। 

I4C की सिफारिश के आधार पर आईटी मिनिस्‍ट्री ने आईटी ऐक्‍ट-2000 के तहत 100 से ज्‍यादा वेबसाइटों को ब्‍लॉक कर दिया है। इन वेबसाइटों का मकसद देश को लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचाना था। विदेशों से वेबसाइटों को ऑपरेट किया जा रहा था। धोखाधड़ी की गई रकम को क्रिप्‍टो करेंसी, कार्ड आदि से हासिल किया जा रहा था। इंटरनेशनल फ‍िनटेक कंपनियों का इस्‍तेमाल भी इस काम में हो रहा था। 

केंद्र की ओर से कहा गया है कि ठग जिन फोन नंबरों का इस्‍तेमाल कर रहे हैं, जिन सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए उन तक पहुंचाना चाह रहे हैं, वह डिटेल नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल को दें। यह भी बताया गया है कि 1930 नंबर वाली हेल्‍पलाइन पर कई शिकायतें मिली हैं। इस तरह के क्राइम से लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है, इसलिए जल्‍द से जल्‍द इसकी सूचना संबंधित अथॉरिटी तक पहुंचनी चाहिए। 
 

इस तरह से होती है धोखाधड़ी

रिपोर्ट के अनुसार, विदेश से ऑपरेट कर रहे लोग गूगल और मेटा के प्‍लेटफॉर्म्‍स पर अलग-अलग भाषाओं में डिजिटल ऐड देते हैं। वह ‘जॉब फ्रॉम होम' और ‘हाउ टु अर्न फ्रॉम होम' जैसे शब्‍दों का इस्‍तेमाल करते हैं। ऐड पर क्लिक करते ही वेबसाइटों का एजेंट यूजर्स से बात शुरू कर देता है। वह यूजर से वॉट्सऐप या टेलीग्राम पर कॉन्‍टैक्‍ट करते हैं। 
Advertisement
 

क्‍या काम कराए जाते हैं लोगों से   

पार्ट टाइम जॉब के नाम पर लोगों से वीडियोज को लाइक करने, सब्‍सक्राइब करने को कहा जाता है। रेटिंग वगैरह दिलवाई जाती हैं। इसके बदले कमीशन मिलता है। शुरुआत में कमीशन देकर भरोसा जीता जाता है और फ‍िर उसी कमीशन को इन्‍वेस्‍ट करने को कहा जाता है। जब शख्‍स बड़ी रकम इन्‍वेस्‍ट करता है तो उसे जब्‍त कर लिया जाता है। 
 

आपके काम आएगी यह सलाह 

एक्‍सपर्ट की मानें, तो इंटरनेट में दिखाई देने वालीं इन्‍वेस्‍टमेंट स्‍कीम्‍स में निवेश करने से पहले उसकी पड़ताल कर लें। अगर आपसे कोई वॉट्सऐप या टेलीग्राम पर कॉन्‍टैक्‍ट करता है तो उसके साथ पैसों का कोई लेन-देन ना करें। आप यूपीआई ऐप्‍स पर भी सामने वाले का नाम वेरिफाई कर सकते हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.