IRCTC Website Down: IRCTC की वेबसाइट और ऐप डाउन, टिकट बुकिंग में परेशानी, यूजर्स का X पर फूटा गुस्सा

यूजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2024 12:38 IST
ख़ास बातें
  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यूजर्स ने इस समस्या के बारे में खूब पोस्ट किए
  • IRCTC की वेबसाइट भारत के कई शहरों में सुबह के समय डाउन हो गई
  • यूजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा

IRCTC की वेबसाइट डाउन होने के चलते इंटरनेट पर बवाल छा गया।

IRCTC की वेबसाइट डाउन होने के चलते इंटरनेट पर बवाल छा गया। इंडियन रेलवे का ऑनलाइन टिकट बुकिंग पोर्टल IRCTC तत्काल के पीक टाइम में डाउन हो गया। भारत के कई शहरों से इसके डाउन होने की शिकायतें इंटरनेट पर आने लगीं। रिपोर्ट के अनुसार लगभग 2500 यूजर्स ने इसके चलते आउटेज के केस रिपोर्ट किए। 

आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म Downdetector पर सुबह के 10.25 बजे (IST) आउटेज के 2500 केस रिपोर्ट किए गए। इस समय पर प्लेटफॉर्म पर आउटेज की शिकायतें चरम पर (via) थीं। हालांकि बाद में इसमें कुछ कमी आई। Downdetector के आउटेज मैप के अनुसार IRCTC की वेबसाइट भारत के कई शहरों में सुबह के समय डाउन हो गई। इसमें नई दिल्ली, अहमदाबाद, सूरत, मुंबई, मदुरै, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, नागपुर, जयपुर, लखनऊ और कोलकाता जैसे नाम शामिल रहे। 
Advertisement
IRCTC की ओर से हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन यूजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। IRTC की वेबसाइट पर परेशानी के चलते यूजर्स ने सोशल मीडिया का रुख किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यूजर्स ने इस समस्या के बारे में खूब पोस्ट किए। एक यूजर ने लिखा, 'IRCTC की वेबसाइट डाउन हो गई है, टिकट बुक करने में बहुत परेशानी हो रही है, मेरा पेमेंट भी अटक गया है। कृपया इसे देखें और जल्द से जल्द इसका समाधान करें।' 
 
वहीं एक अन्य यूजर ने भी अपनी परेशानी पोस्ट के माध्यम से शेयर की। यूजर ने लिखा, IRCTC की वेबसाइट तत्काल टाइम में फिर से डाउन हो गई है, यह बहुत ही निराशा जनक है।'
 
IRCTC की वेबसाइट डाउन होने पर क्या करें
Advertisement
IRCTC वेबसाइट डाउन होने पर अक्सर एक Downtime Message यूजर को दिखाई देता है जिसमें लिखा होता है कि मेंटेनेंस गतिविधि के कारण ई-टिकटिंग सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। कुछ देर बाद कोशिश करें। ऐसे में यूजर्स कस्टमर केयर नम्बर 14646,08044647999 और 08035734999 पर कॉल कर सकते हैं। या फिर ईमेल के माध्यम से भी अपनी परेशानी बता सकते हैं जिसके लिए etickets@irctc.co.in पर मैसेज कर सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.