IPL 2024: CSK vs RCB की टिकट बुकिंग हुई शुरू, कीमत से लेकर टाइमिंग तक, जानें सब कुछ...

IPL के 17वें सीजन की शुरुआत शुक्रवार, 22 मार्च को होने जा रही है। पहला मैच CSK और RCB के बीच होना होना है। ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब डिफेंडिंग चैंपियन का सामना पिछले सीजन के उपविजेता से नहीं होगा।

IPL 2024: CSK vs RCB की टिकट बुकिंग हुई शुरू, कीमत से लेकर टाइमिंग तक, जानें सब कुछ...

Photo Credit: Indian Premier League

ख़ास बातें
  • IPL के 17वें सीजन की शुरुआत शुक्रवार, 22 मार्च को होने जा रही है
  • पहला मैच CSK और RCB के बीच होना होना है
  • मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा
विज्ञापन
IPL 2024 की शुरुआत होने में अब एक हफ्ते से भी कम समय बचा है और आखिरकार टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच के लिए टिकट बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। पहला मैच कई लीग्स में विजेता रही CSK (चेन्नई सुपर किंग्स) और अपना की ट्रोफी से अबतक दूर रही RCB (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) के बीच खेला जाना है। दर्शक अब इस मैच की टिकट ऑनलाइन खरीद सकते हैं। फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि इस साल भी CSK में महेंद्र सिंह धोनी टीम में अपनी शातिर दिमाग का इस्तेमाल करते दिखाई देंगे। हम यहां आपको IPL के ओपनिंग मैच के बारे में और इसकी टिकट से संबंधित सभी जानकारियां दे रहे हैं।
 

कब शुरू होगा IPL 2024?

IPL के 17वें सीजन की शुरुआत शुक्रवार, 22 मार्च को होने जा रही है। पहला मैच CSK और RCB के बीच होना होना है। ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब डिफेंडिंग चैंपियन का सामना पिछले सीजन के उपविजेता से नहीं होगा।
 

किस समय और कहां होगा IPL 2024 का पहला मैच?

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच पहला ओपनिंग मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। चेपॉक के नाम से मशहूर यह मैदान CSK का घरेलू मैदान है। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
 

CSK vs RCB की टिकट कहां से खरीदें? 

CSK और RCB के बीच होने वाले इस पहले मुकाबले की टिकट ऑनलाइन खरीदी जा सकती है। यदि आप भी मैच देखना चाहते हैं, तो आप इसकी टिकट Insider, Paytm ऐप और BookMyShow के जरिए खरीद सकते हैं। इसके अलावा, आप CSK की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी टिकट खरीद सकते हैं।
 

टिकटों की कीमत?

टिकट को पांच कैटेगरी में बांटा गया है। सबसे कम कीमत 1,700 रुपये से शुरू होती है और KMK Terrace की टिकट 7,500 रुपये में बेची जा रही है। ओपनर मैच होने के चलते टिकट की कीमतें ज्यादा है।
 

CSK vs RCB हेड-टू-हेड

सीएसके और आरसीबी के बीच मुकाबला कावेरी या कावेरी डर्बी, दक्षिण भारतीय डर्बी या नम्मा डर्बी के नाम से भी जाना जाता है। 2023 में 16वें IPL सीजन तक, ये दोनों टीमें 31 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं। कुल 31 मुकाबलों में से 20 मैच CSK के खाते में गए हैं, जबकि 10 में RCB ने बाजी मारी हैं और 1 का कोई फैसला नहीं आया।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  2. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  3. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  4. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  5. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  6. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  7. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  8. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  9. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
  10. Vivo Y31T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »